नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रोहित शुक्ला ने वचन पत्र जारी किया
![](https://amrittimes.com/wp-content/uploads/2025/01/26janntpc-1-655x1024.jpg)
शहर के विकास के लिए 16 प्रमुख बिंदुओं पर दिया आश्वासन
नगर पालिका परिषद मुंगेली के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रोहित शुक्ला ने आज अपना वचन पत्र जारी किया। उन्होंने जनता से शहर के विकास, महिला सुरक्षा, धार्मिक स्थलों की सफाई, गरीबों के लिए निःशुल्क श्मशान सुविधा, गौशाला निर्माण, टोल-फ्री समस्या समाधान सेवा, जल आपूर्ति, खेल सुविधाओं का विस्तार और ऑटो-ई-रिक्शा स्टैंड सहित कुल 16 महत्वपूर्ण वादे किए।
1. सौंदर्यीकरण व विकास – जीवन दायिनी आगर नदी के तट का सौंदर्यीकरण व चौपाटी निर्माण।
महिला सुरक्षा – चौक-चौराहों पर पुलिस कंट्रोल रूम, CCTV कैमरे और सेफ जोन।
धार्मिक स्थल सुधार – सभी धार्मिक स्थलों की सफाई और पीने के पानी की व्यवस्था।.
सार्वजनिक सुविधाएं – प्रमुख स्थानों पर महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय और पार्किंग।
5. स्वास्थ्य व फिटनेस – स्टेडियम में “योगा गुरु” और झील के सौंदर्यीकरण की व्यवस्था।
गरीबों के लिए सुविधा – मुक्तिधाम (श्मशान) में वाहन, लकड़ी की निःशुल्क व्यवस्था।
पशुओं के लिए देखभाल – सर्व सुविधा युक्त गौशाला की स्थापना।
समस्याओं का समाधान – नगर पालिका से जुड़ी समस्याओं के लिए टोल-फ्री नंबर।
सौर ऊर्जा उपयोग – सभी वार्डों में सौर ऊर्जा आधारित लाइटें।.
सामुदायिक भवन – गरीब कन्याओं के विवाह के लिए निशुल्क सामुदायिक भवन और ऑनलाइन बुकिंग।
जल आपूर्ति – सुख-दुःख के कार्यक्रमों में पानी के टैंकर की व्यवस्था।
खेल प्रोत्साहन – खेल मैदानों का विकास और निःशुल्क प्रशिक्षण।
बीपीएल परिवारों को मदद – श्रृद्धांजलि राशि ₹2000 से बढ़ाकर ₹5000 की जाएगी।
परिवहन सुविधा – ऑटो व ई-रिक्शा स्टैंड, पार्किंग और चार्जिंग स्टेशन की व्यवस्था।
स्मार्ट स्ट्रीट लाइटिंग – मुंगेली के चौकों पर आधुनिक स्ट्रीट लाइट और सौंदर्यीकरण।
ई-रिक्शा वितरण – विकलांगों और दूध विक्रेताओं को निशुल्क ई-रिक्शा प्रदान करना।
मुंगेली कांग्रेस से 7 नेताओं का निष्कासन
जिला कांग्रेस कमेटी, मुंगेली ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त 7 नेताओं को 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस के महामंत्री संजय यादव द्वारा जारी पत्र में कहा गया कि कैलाश श्रीवास, कृष्णा साहू, राजीव तिवारी, दुर्गा रजक, अजय राजपूत, कृष्णा यादव और गोपाल अग्रवाल को पार्टी से निष्कासित किया गया है।
पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वारा की गई शिकायत।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कार्रवाई।
इस निष्कासन का असर अगले 6 वर्षों तक रहेगा, जिससे कांग्रेस की आंतरिक राजनीति में उथल-पुथल तेज हो गई है।