मुंगेली। चुनावी सीजन में हार के बावजूद जीत का भ्रम फैलाने जैसे माहौल के बीच मुंगेली जिला पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 09 से आज लक्ष्मीकांत भास्कर को निर्वाचन अधिकारी ने विजयी घोषित करते हुए प्रमाण पत्र जारी कर दिया।





amrittimes.com ने अपने निजी सूत्रों से पंडरभठ्ठा जिला पंचायत क्षेत्र के मतदान केंद्रों की गणना अनुसार जानकारी दी थी आज वह सही साबित हुई। स्वतंत्र प्रत्याशी लक्ष्मीकांत भास्कर ने 1705 वोट से जीत दर्ज की है। दो दिन से भ्रम का वातावरण बना हुआ था।

जिसमे आज रिटर्निंग अधिकारी के विधिवत लक्ष्मीकांत भास्कर के पक्ष में फैसला होने के बाद विराम लगा।
