पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं विधायक देवेंद्र यादव ने मनाया संजय यादव का जन्मदिन

जिला मुख्यालय में हुआ भव्य स्वागत, केक काटकर दी शुभकामनाएं

मुंगेली, 16 अप्रैल 2025// जिला कांग्रेस के महामंत्री संजय यादव का जन्मदिन पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं भिलाई विधायक देवेंद्र यादव मुंगेली पहुंचे। उनके आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करते हुए भव्य स्वागत किया।

जिलामुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में केक काटकर जन्मदिन का जश्न मनाया गया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वयं संजय यादव को केक खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

विधायक देवेंद्र यादव भी इस मौके पर उपस्थित रहे और उन्होंने भी संजय यादव को बधाई दी। इस अवसर पर संजय यादव ने बुजुर्ग आश्रम पहुंचकर आशीर्वाद लिया और फल वितरण कर सेवा का संदेश दिया। इसके अतिरिक्त, सिंधी कॉलोनी चौक, शिवाजी वार्ड, नया बस स्टैंड सहित विभिन्न स्थानों पर उनके समर्थकों, व्यापारियों और युवा साथियों ने केक काटकर जन्मदिन मनाया।

शाम को आयोजित मुख्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से संजीत बनर्जी, थानेश्वर साहू, श्याम जायसवाल, रोहित शुक्ला, दिलीप बंजारा, अरविंद वैष्णव, एजाज खोखर, मोना नागरे, महेंद्र यादव, इंद्रजीत कुर्रे, आयुष ठाकुर, रवि कोसले, राहुल यादव, अनिकेत यादव, युवराज यादव, प्रवीण वैष्णव, सुदीप ताम्रकार, अरविंद केसरवानी, अजय यादव, अनूप जैन, अभिषेक यादव, राजेंद्र गेंदले, गुरमीत सिंह बग्गा, ओमकार यादव सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *