महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

मुंगेली : पुण्यश्लोका महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मुंगेली द्वारा एक विशेष कार्यशाला का आयोजन अटल परिसर स्थित जिला भाजपा कार्यालय में किया गया। इस कार्यशाला में सुशासन, महिला सशक्तिकरण एवं सांस्कृतिक पुनर्जागरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा हुई।

मुख्य वक्ता एवं छत्तीसगढ़ शासन क्रेडा के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सवन्नी ने महारानी अहिल्याबाई के 26 वर्षों के न्यायपूर्ण और जनकल्याणकारी शासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके समय में कभी अकाल नहीं पड़ा, क्योंकि उन्होंने कृषि, पर्यावरण और जनता के हितों को सर्वोपरि रखा।

उन्होंने उन्हें महिला सशक्तिकरण की प्रतीक बताते हुए कहा कि जैसे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को विशेष स्थान मिल रहा है, वैसे ही अहिल्याबाई ने भी अपने युग में यह कार्य किया।

कार्यक्रम में विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अहिल्याबाई के योगदान को कांग्रेस शासनकाल में उपेक्षित किया गया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के प्रयासों से अब यह ऐतिहासिक सत्य सामने आ रहा है। अहिल्याबाई द्वारा मंदिर निर्माण, शिक्षा और समाजसेवा में दिए गए योगदान को आज भी समाज प्रेरणा के रूप में देखता है।

जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आज रानी अहिल्याबाई के मार्गदर्शन पर ही कार्य कर रहे हैं। उन्होंने महारानी के न्यायप्रिय एवं संवेदनशील प्रशासन को रेखांकित करते हुए उनके सामाजिक और युद्ध कौशल की सराहना की।

कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई ने सामाजिक समरसता, विधवा कल्याण, महिला शिक्षा और पंचायती शासन के क्षेत्र में जो कार्य किए, वे 18वीं सदी में भी अद्भुत थे। उन्होंने कहा कि आज केंद्र सरकार उन्हीं आदर्शों को आगे बढ़ा रही है।

कार्यक्रम का संचालन जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष वर्षा सिंह ने किया तथा आभार सह-संयोजक एवं जिला पंचायत सभापति अम्बालिका साहू ने व्यक्त किया।


इस अवसर पर पूर्व विधायक विक्रम मोहले, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय सहित द्वारिका जायसवाल, अंजना दास, अनिता साहू, रत्ना काठले, जयप्रकाश मिश्रा, देवकरण भास्कर, सुनील पाठक, राणाप्रताप सिंह, मिट्ठूलाल यादव, शैलेंद्र तिवारी, कोटूमल दादवानी, अमितेष आर्य, अंजना जायसवाल, रितिमा लाल, मंडल अध्यक्ष राजीव श्रीवास, राजेश्वर टंडन, घनश्याम यादव सहित जिले के सभी 11 मंडलों के महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *