अकलतरी गांव में डायरिया का कहर, तीन की मौत, 20 से अधिक लोग बीमार

अकलतरा विकासखंड के अकलतरी गांव में डायरिया का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। गांव में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 से अधिक ग्रामीण इस बीमारी से पीड़ित हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्काल गांव में चिकित्सा शिविर लगाकर पीड़ितों का प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया है।

डायरिया के फैलने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। स्वास्थ्य विभाग और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) की संयुक्त टीम कारणों की जांच में जुटी है। संदेह है कि दूषित पेयजल इसके पीछे हो सकता है। गांव के जल स्रोतों से पानी के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार ग्रामीणों की निगरानी कर रही है। गंभीर रूप से बीमार मरीजों को अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया जा रहा है, जहां उनका उपचार चल रहा है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए प्रयास जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *