वायुयान दुर्घटना में दिवंगतों को भाजपा कार्यालय मुंगेली में श्रद्धांजलि

मुंगेली : गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. विजय रूपाणी सहित वायुयान दुर्घटना में दिवंगत 261 लोगों को अटल परिसर, जिला भाजपा कार्यालय मुंगेली में श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

गुरुवार को अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की AI 171 ड्रीमलाइनर उड़ान टेकऑफ़ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हृदयविदारक दुर्घटना में 229 यात्री, 12 क्रू सदस्य तथा अपने हॉस्टल में भोजन कर रहे कुछ इंटर्न डॉक्टरों की भी मृत्यु हो गई। हादसे में रमेश विश्वास कुमार नामक एकमात्र यात्री बाल-बाल बच पाए।

इस भीषण त्रासदी में दिवंगत सभी यात्रियों और विशेष रूप से स्व. विजय रूपाणी की स्मृति में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, पूर्व अध्यक्ष शैलेश पाठक, विनय पाण्डेय, सुनील पाठक, मिट्ठूलाल यादव, राणाप्रताप सिंह, कोटूमल दादवानी, नंदू सिंह, जयप्रकाश मिश्रा, मानस सिंह बैस, राजीव श्रीवास, रामशरण यादव, अमितेष आर्य, मन्नू श्रीवास्तव, रितिमा लाल, जितेंद्र दावड़ा, महेंद्र पारख, प्रवीण सोनी, पवन मिश्रा, रविन्द्र केशरवानी, अनूप जैन और संतोष लखवानी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *