आचार्य ब्राह्मण समाज की चौथी प्रदेश स्तरीय बैठक कोरबा में संपन्न

समाज सशक्तिकरण व वैवाहिक परिचय सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय

कोरबा : छत्तीसगढ़ आचार्य ब्राह्मण समाज की चौथी प्रदेश स्तरीय बैठक रविवार को कोरबा के सीआरसी क्लब में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्री संतोष शर्मा ने की। दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ इस कार्यक्रम में समाज के प्रमुख पदाधिकारीगण व मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक में संगठनात्मक सशक्तिकरण व समाज के समग्र विकास हेतु कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। आगामी बैठक जुलाई-अगस्त माह में सरगुजा संभाग में आयोजित की जाएगी। वहीं, अक्टूबर माह में 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 65% से अधिक अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर छात्रों को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया जाएगा।

समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए वैवाहिक परिचय सम्मेलन आयोजित करने की योजना को भी स्वीकृति मिली, जिससे सामाजिक मंच पर विवाह संवाद को बढ़ावा दिया जा सके।

सदस्यता शुल्क संग्रह के लिए घर-घर जाकर अभियान चलाने तथा सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र जारी करने का निर्णय भी लिया गया। इसके साथ ही यह स्पष्ट किया गया कि लगातार तीन बैठकों में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों को बिना कारण बताओ नोटिस के पद से निष्कासित किया जाएगा।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री संतोष शर्मा, संरक्षक श्री सत्य शर्मा व श्री अनिल तिवारी, प्रदेश सचिव श्री संजय शर्मा, प्रदेश संयोजक श्री महेंद्र शर्मा, मीडिया प्रभारी श्री संजय मिश्रा, उपाध्यक्ष श्री मोहन तिवारी, महासचिव श्री दारा मिश्रा, सह सचिव श्री सुधाकर मिश्रा व श्री राजा मिश्रा, कोरबा जिला अध्यक्ष श्री रणधीर मिश्रा सहित श्री शंकर शर्मा, श्री गिरधर तिवारी, राहुल दुबे, सरोज मिश्रा, प्रीति शर्मा, शकुन शर्मा, पूनम शर्मा, नीलम शर्मा, प्रतिभा शर्मा समेत बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

बैठक के समापन पर यह संकल्प लिया गया कि समाज को मुख्यधारा से जोड़ते हुए समृद्धि की दिशा में संगठित रूप से कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *