दृष्टि सिंह बनीं ‘मिस राजधानी 2025’, मुंगेली की बेटी ने रायपुर में लहराया परचम

रायपुर। राजधानी रायपुर के सेंटर सिटी मॉल में 25 जून को आयोजित छत्तीसगढ़ टैलेंट हट स्टार फेस ऑफ राजधानी 2025 प्रतियोगिता में मुंगेली की होनहार प्रतिभा दृष्टि सिंह ठाकुर ने मिस राजधानी 2025 का खिताब जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

दृष्टि, वरिष्ठ पत्रकार नीलकमल सिंह ठाकुर की पुत्री हैं और रायपुर में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रही हैं। सीनियर कैटेगरी में प्रदेशभर से आई 15 प्रतिभागियों के बीच उन्होंने अपने आत्मविश्वास, प्रभावशाली मंच प्रदर्शन और व्यक्तित्व के दम पर निर्णायक मंडल को प्रभावित किया और विजेता का ताज हासिल किया।

इससे पहले भी दृष्टि ने मिस रनवे मॉडल ऑफ छत्तीसगढ़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था और नागपुर में आयोजित एक रनवे शो में भी हिस्सा लिया था। मेडिकल क्षेत्र की पढ़ाई के साथ-साथ दृष्टि मॉडलिंग में भी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।

इस उपलब्धि से दृष्टि के परिवार और पूरे मुंगेली जिले में हर्ष की लहर है। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों की कई प्रतिभाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ फिल्म और संगीत जगत की कई प्रसिद्ध हस्तियाँ उपस्थित रहीं, जिनमें मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती उषा बारले, निर्माता मोहन सुंदरानी, अभिनेता दीपक साहू और लोकप्रिय गायक सोनी सर शामिल थे।

गौरतलब है कि इससे पहले 15 जून को आयोजित जूनियर मिस इंडिया सीजन-4 के ऑडिशन में भी दृष्टि ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया था। दृष्टि की इस जीत ने यह साबित कर दिया है कि कठिन परिश्रम, आत्मबल और समर्पण से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *