‘चेतना’ वरिष्ठ महिला संघ मुंगेली का गठन,उमा शर्मा अध्यक्ष मनोनीत

  • वरिष्ठ नागरिक महिला संघ की प्रथम बैठक में बनाई कार्यकारणी
  • वरिष्ठ नागरिक संघ से मार्गदर्शन प्राप्त कर आगे की रणनीति तय की

मुंगेली। वरिष्ठ नागरिक महिला संघ के गठन में मुंगेली की महिलाओं ने उत्साह दिखाया है और चेतना वरिष्ठ महिला संघ मुंगेली के नाम पर जिला स्तरीय संघ गठित कर उसके कार्यकारणीय की घोषणा की है जिसमें संरक्षक श्रीमती सरिता बाजपेयी, श्रीमती उर्मिला सोनी, अध्यक्ष श्रीमती उमा शर्मा, सचिव श्रीमती मंजू सोलंकी, कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रमिला चौरसिया, उपाध्यक्ष श्रीमती सावित्री सोनी, सहसचिव श्रीमती प्रमिला गुप्ता एवं ममता ठाकुर बनाये गये।

इसके साथ 11 कार्यकारणीय सदस्य बनाये गये है। महिला संगठन के मामले में प्रदेश में दुर्ग भिलाई के बाद मुंगेली के महिलाओं ने स्वस्फूर्त उत्साह दिखाया है और नगर के सभ्रांत व प्रतिष्ठित परिवार के महिलाओं ने उत्साह दिखाते हुए शुरूआत लगभग 50 सदस्यों से की है। अपनी पहली बैठक में ही इस संघ को संक्रियता से चलाने के लिए वरिष्ठ नागरिक संघ से बैठक पंजीयन व कार्यशैली के लिए जानकारी ली।

प्रदेश उपाध्यक्ष व मुंगेली जिला के अध्यक्ष धनेश सोलंकी ने मार्गदर्शन देते हुए बतलाया कि पंजीयन संबंधित जानकारी देते हुए वरिष्ठ नागरिकों के लिए कार्य करने का मार्गदर्शन दिया और प्रदेश व देश के लिए संगठन की प्रबद्धता की जानकारी देते हुए उनसे जुड़ने की जानकारी दी।

संघ के सचिव प्रमोद पाठक ने महिला संघ को बधाई देते हुए कहा बड़ी संख्या में शुरूवात करने के लिए बधाई देते हुए शुभकामनाए दी और कहा कि प्रदेश में महिलाओं की यह संस्था आगे अपना स्थान बनायेगी। संघ के कोषाध्यक्ष लवबीर गुप्ता ने प्रेरित करते हुए शुभकामनाएं दी।

प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल सोनी ने पूर्ण सहयोग देते हुए शुभकामनाएं दी और भरोसा दिलाया कि हर कार्यक्रम मेें हर संभव मददत करने का भरोसा दिलाया।

संघ के अध्यक्ष श्रीमती उमा शर्मा ने वरिष्ठ नागरिक के पदाधिकारियों को मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया और उन्होंने कम समय में संगठित होने के लिए आभार जताया।

कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मी सोनी ने किया गया एवं आभार प्रदर्शन प्रमिला चौरसिया ने किया। इस अवसर श्रीमती शीला जायसवाल, भारती गोवर्धन, श्रीमती सुलभा पुराणिक, विनता अग्रवाल, रिता सिन्हा, बीना ठाकुर, मनोरमा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिला सदस्य मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *