डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

मुंगेली।
अटल परिसर स्थित जिला भाजपा कार्यालय में भारत माता के सच्चे सपूत, राष्ट्रवादी विचारक एवं जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य श्री गिरीश शुक्ला ने डॉ. मुखर्जी के जीवन एवं योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने देश की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के लिए जीवनभर संघर्ष किया। श्री शुक्ला ने कार्यकर्ताओं से उनके सिद्धांतों पर चलने और राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित होने का आह्वान किया।

जिला भाजपा अध्यक्ष श्री दीनानाथ केशरवानी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने सच्चे राष्ट्रवाद की मिसाल कायम की। उन्होंने कश्मीर के मुद्दे पर जो बलिदान दिया, वह आज भी हमें प्रेरणा देता है।

पूर्व जिलाध्यक्ष श्री शैलेश पाठक ने कहा कि राष्ट्र के उत्थान हेतु डॉ. मुखर्जी का संघर्ष नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और युवाओं को उनके पदचिह्नों पर चलना चाहिए।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्री गिरीश शुक्ला, श्री शैलेश पाठक, श्री दीनानाथ केशरवानी, श्री द्वारिका जायसवाल, श्री किशोरीलाल केशरवानी, श्री कोटूमल दादवानी, श्री मिट्ठूलाल यादव, श्री नारायण शर्मा, श्री मन्नू श्रीवास्तव, श्री विजय यादव, श्री सत्तू सिंह, श्री सचिन यादव सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *