पचमढ़ी में छत्तीसगढ़ से एकमात्र प्रतिभागी रही सूरजपुर डीईओ भारती वर्मा
सूरजपुर:- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राष्ट्रीय प्रशिक्षण केन्द्र पचमढ़ी के पत्रानुसार बेसिक कोर्स फॉर कमिशनर्स (कॉमन फॉर बोथ विंग्स) राष्ट्रीय प्रशिक्षण केन्द्र पचमढ़ी ( म. प्र.) में आयोजित था। जिसमें भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव के निर्देशानुसार व राज्य सचिव कैलाश सोनी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ से अकेले प्रतिभागी के रूप में सूरजपुर जिला से जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला कमिश्नर भारती वर्मा शामिल हुई।
ज्ञात हो कि स्काउट गाइड के गतिविधियों को गति प्रदान करने भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय के द्वारा समय समय पर अनेक प्रशिक्षण का आयोजन किया जाता है इसी कड़ी में बेसिक कोर्स फॉर कमिशनर्स (कॉमन फॉर बोथ विंग्स) का आयोजन राष्ट्रीय प्रशिक्षण केन्द्र पचमढ़ी ( म. प्र.) में आयोजित किया गया जिसमें सूरजपुर जिला से जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला कमिश्नर भारती वर्मा शामिल हुई।

बता दें की डीईओ भारती वर्मा सूरजपुर जिले के आजतक के प्रथम डीईओ एवं पदेन जिला कमिश्नर गाइड है जिन्होंने बेसिक कमिश्नर कोर्स कर जिले का नाम रोशन की है जिससे जिले में स्काउटिंग को गति मिलेगी। पचमढ़ी कि इस प्रशिक्षण में बेसिक कमिश्नर कोर्स के तहत जिले में स्काउटिंग गतिविधियों को बढ़ाने के लिए सभी संस्थाओं में दल पंजीयन एवं दल गठन करने, समय पर बड़े संस्थाओं में संस्था स्तर पर ही प्रथम एवं द्वितीय सोपान शिविर आयोजित करने व तृतीय सोपान हेतु समय जिला स्तर पर करने हेतु आवश्यक जानकारी दी गई साथ ही स्काउटर गाइडरों को प्रत्येक संस्थाओं में प्रशिक्षण देने और प्रशिक्षित स्काउटर गाइडरों को उच्च प्रशिक्षण प्रदान करने, बच्चों को राज्य पुरस्कार, राष्ट्रपति पुरस्कार, राष्ट्रपति अवार्ड एवं प्रधानमंत्री शील्ड प्रतियोगिता में सम्मिलित कराया जाए की जानकारी दी गई।
साथ ही सभी स्काउट गाइड, स्काउटर गाइडर अपनी जिम्मेदारी को एवं अपने कार्यों को स्वयं करने की आदत डालें जिसकी जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भारत स्काउट गाइड जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार ध्रुव ने बताया कि डीईओ भारती वर्मा ने बेसिक कोर्स फॉर कमिशनर्स (कॉमन फॉर बोथ विंग्स) प्रशिक्षण सफलता पूर्वक संपन्न कराकर वापस लौटी। श्रीमती वर्मा जिले के प्रथम बेसिक कमिश्नर गाइड प्रशिक्षित हुई जिससे जिले के स्काउटिंग गतिविधियों में वृद्धि होगी।

इनके इस कोर्स को पूर्ण करने से जिले के स्काउट पदाधिकारियों में हर्ष है। इस पर जिला प्रशिक्षण आयुक्त रामदत्त पटेल, जिला सचिव उमेश गुर्जर, गाइड डीओसी सुश्री विनीता भगत, स्काउट डीओसी बेलभद्र देवांगन, जिला काउन्सलर गोवर्धन सिंह ने डीईओ व पदेन कमिश्नर गाइड से मिलकर बधाई देते हुए जिले के स्काउटिंग में गतिविधियां बढ़ाने चर्चा किए।