बिलासपुर के चन्द्रप्रकाश देवरस प्रांतीय अध्यक्ष, मुंगेली धनेश सोलंकी महासचिव एवं बिलापुर के देवेन्द्र शर्मा कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए
मुंगेली – वारिष्ठ नागरिकों का प्रांतीय प्रतिनिधि संगठन छत्तीसगढ वरिष्ठ नागरिक कान्फेडरेशन का आम सभा व चुनाव रायपुर के वृन्दावन हॉटल मे सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रांतीय अध्यक्ष के लिए बिलासपुर के चन्द्रप्रकाश देवरस व महासचिव पद के लिए मुंगेली के धनेश सोलंकी एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए बिलासपुर के देवेन्द्र शर्मा भारी मतो से विजयी हुए।

छत्तीसगढ वरिष्ठ नागरिक कान्फेडरेशन का आम सभा को संबोधित करते हुए वर्तमान महासचिव अजीत प्रसाद ने वर्तमान अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश देवरस को अपने संबोधन के लिए आंमत्रित किया। जिसमें चन्द्रप्रकाश देवरस ने अपने अध्यक्षी 03 कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई और कहा कि इस दौरान 112 कार्यक्रम के जरिए अपनी आवाज सरकार तक पहुचाई और मुख्य मांगो को मुखर किया। उन्होंने ग्रामीण अंचलों में जाने व कैम्प लगा कर लोगो को सेवा करने के विषय में जानकारी दी। बिलासपुर संगठन का अनुभव भवन, मुंगेली के सियान सदन, रतनपुर में हाल की व्यवस्था, बालको नगर में बहुत बड़ा भवन, दुर्ग का भवन सबसे पुराना भवन है। उन्होंने लगभग 10 भवनों की जानकारी बताते हुए उपलब्धि बताई और रायपुर में प्रांतीय संगठन के भवन की आवश्यकता जताई। अम्बिकापुर के संगठन द्वारा सर्वश्रेष्ठ मुक्तिधाम के कार्य शैली की प्रशंसा की। उन्होंने ग्राम पंचायत की भूमिका को वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण से जोड़ते हुए कहा कि पंचायत में कल्याण राशि रखी जाए और ग्रामीण स्तर में आनंद आश्रम बनाये जाने की वकालत की। अंत में उन्होने मेहनत व विनम्रता से संगठन को आगे बढ़ाने हेतु सकारात्मक पहल से आगे बढ़ने की आवश्यकता भी जताई। इसके पश्चात कोषाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा ने आय-व्यय की जानकारी देकर उसकी अनुमति आमसभा सदस्यों से ली और सदस्यों ने उसकी पुष्टि की। इस आमसभा में प्रदेश के 22 जिलों मे से दुर्ग, भिलाई, राजनांदगाव, बिलासपुर, मुंगेली-लोरमी, अंबिकापुर, बालकोनगर, कोरबा, कवर्धा, बेमेतरा, से 77 मतदाता सदस्य उपस्थित हुए। जिसमे पूर्व पदाधिकारी अध्यक्ष चंद्र प्रकाश देवरस, महासचिव अजीत प्रसाद, लालचंद जैन, देवेन्द्र शर्मा, कमल मुखर्जी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
आमसभा के पश्चात चुनाव की प्रक्रिया आरंभ हुई जिसमे मुख्य चुनाव अधिकारी जमील अहमद को बनाया गया, उपमुख्य चुनाव अधिकारी कमल मुखर्जी एवं सहायक चुनाव अधिकारी योगेश तिवारी रहे। जिन्होंने चुनावी प्रक्रिया संपन्न कराया। चुनाव में नामांकन भरने की प्रक्रिया में अध्यक्ष पद के लिए 02 नाम प्राप्त हुए चंद्र प्रकाश देवरस व दामोदर मुदाफरे, महासचिव पद के लिए धनेश सोलंकी, अजीत प्रसाद ने 02 नामांकन भरे। कोषाध्यक्ष पद के लिए 02 नामांकन भरे गये। जिसमे देवेंद्र शर्मा व सुभाष वर्मा प्रत्याशी रहे।
वोटिंग के प्रक्रिया आरंभ हुई और मतदान आरंभ हुई और मतदाता सूची में शामिल 77 लोगो मे मतदान किये।
प्रदेश अध्यक्ष के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव मे बिलासपुर के चंद्र प्रकाश देवरस ने 60 मत प्राप्त कर प्रतिद्वंदी प्रत्याशी दामोदर मुदाफरे को 54 मतों से परास्त किये। श्री मुदाफरे को केवल 16 मत मिले और 1 मत खारिज हुआ। महासचिव पद के चुनाव मे धनेश सोलंकी ने 53 मत प्राप्त कर प्रतिद्वंदी प्रत्याशी अजीत प्रसाद को 31 मतों से परास्त किये। अजीत प्रसाद को 22 मत मिले और 02 मत खारिज हुए। कोषाध्यक्ष पद के चुनाव मे देवेंद्र शर्मा ने 54 मत प्राप्त कर प्रतिद्वंदी प्रत्याशी सुभाष वर्मा को 31 मतों से परास्त किये और सुभाष वर्मा को 23 मत मिले। चुनाव सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। बता दे कि चुनाव में चंद्रप्रकाश देवरस पिछलेे 03 कार्यकाल से प्रदेश के अध्यक्ष रहे हैं और संगठन ने उन्हें यह चैथा अवसर प्रदान कर प्रांतीय अध्यक्ष बनाया है। इसी तरह कोषाध्यक्ष के पद के लिए। बिलासपुर के देवेन्द्र शर्मा ने 54 मत प्राप्त कर प्रतिद्वंदी सुभाष वर्मा को 31 मतो से परास्त किया। सुभाष वर्मा को मात्र 23 मत ही मिले। विजयी प्रत्याशी बिलासपुर के देवेंद्र शर्मा पूर्व में 02 बार कोषाध्यक्ष रह चुके हैं श्री शर्मा को संगठन ने तीसरी बार चुनकर अवसर दिया है। मुंगेली के धनेश सोलंकी पूर्व कार्यकारणीय में प्रदेश उपाध्यक्ष रहे है महासचिव पद के लिए पहली बार शामिल हुए और विजयीश्री अपने नाम की।
इस आमसभा और चुनावी कार्यक्रम में मुंगेली जिले से कार्यकारणीय के 9 सदस्य शामिल होकर जिले के प्रतिनिधित्व करते हुए मतदान किया। जिसमें धनेश सालंकी, प्रमोद पाठक, लवबीर गुप्ता, नीलकंठ तिवारी, एच.आर.भास्कर, अशोक तिवारी सहित दशरथ प्रसाद राठौर, परमेश्वर साहू शामिल हुए। इस चुनाव में मुंगेली-लोरमी और बिलासपुर के मतदाताओं की भूमिका उल्लेखनीय रही।