रायपुर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले एक ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस नेटवर्क के जरिए पाकिस्तान से हेरोइन पंजाब के रास्ते रायपुर तक पहुंचाई जा रही थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ₹1 करोड़ मूल्य की 412.87 ग्राम हेरोइन, मोबाइल फोन, वाहन, नकदी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व अन्य सामग्री जब्त की है।
मुख्य आरोपी लवजीत सिंह उर्फ बंटी (निवासी – गुरदासपुर, पंजाब) द्वारा पाकिस्तान से मादक पदार्थ मंगवाने की पुष्टि हुई है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विदेशी वर्चुअल नंबरों से नेट कॉलिंग कर तस्करी को अंजाम देते थे। कमल विहार, रायपुर स्थित मकान को सप्लाई सेंटर के रूप में उपयोग किया जा रहा था।
तस्करों द्वारा हेरोइन की डिलीवरी के लिए वीडियो कॉल व लोकेशन शेयरिंग का इस्तेमाल किया जा रहा था।
म्यूल अकाउंट्स के ज़रिए करोड़ों रुपये का लेनदेन सामने आया है।
प्रारंभिक जांच में यह नेटवर्क पंजाब, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ तक फैला पाया गया है।
गिरफ्तार आरोपी:
1. लवजीत सिंह उर्फ बंटी – गुरदासपुर, पंजाब
2. सुवित श्रीवास्तव – राजनांदगांव (हाल रायपुर)
3. अश्वन चंद्रवंशी – डोंगरगांव, राजनांदगांव
4. लक्ष्य परिफल राघव उर्फ लव – रायपुर
5. अनिकेत मालाधरे – गोंदिया, महाराष्ट्र (हाल रायपुर)
6. मनोज सेठ – महासमुंद (हाल रायपुर)
7. मुकेश सिंह – रायपुर
8. जुनैद खान उर्फ सैफ चिला – रायपुर
9. राजविंदर सिंह उर्फ राजू – कांकेर (हाल रायपुर)
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 21(सी) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना टिकरापारा में मामला दर्ज किया है।
यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के पर्यवेक्षण में क्राइम ब्रांच व थाना टिकरापारा की विशेष टीम द्वारा अंजाम दी गई। विदेशी नंबरों व संदिग्ध बैंक खातों की गहन जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की गई थी।
पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ द्वारा इस सफल कार्रवाई के लिए पूरी टीम को पुरस्कृत करने हेतु प्रस्ताव मांगा गया है।