96 घंटे के भीतर कभी भी हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, जातीय-सामाजिक समीकरण से बन सकते हैं 3 नए मंत्री

नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार अब ज्यादा लंबा नहीं है। सीएम ने आज मीडिया से चर्चा के दौरान साफ संकेत देते हुए कहा–– “इंतजार कीजिए, जल्द ही विस्तार होगा।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि मंत्रिमंडल का विस्तार उनके विदेश दौरे से पहले ही संभव है।

सूत्रों के मुताबिक, इस विस्तार में जातीय, सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कवायद की जा रही है। माना जा रहा है कि तीन नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। खास बात यह है कि फिलहाल किसी भी पुराने मंत्री को हटाए जाने की संभावना नहीं है।

चर्चा यह भी है कि सरगुजा, रायपुर और दुर्ग संभाग से एक-एक विधायक को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। इससे सत्तारूढ़ दल न सिर्फ भौगोलिक संतुलन साधेगा बल्कि विभिन्न वर्गों और समुदायों को भी प्रतिनिधित्व देने का संदेश देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *