बीजापुर में IED ब्लास्ट,एक जवान शहीद, 3 घायल

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के लगाए गए प्रेशर IED की चपेट में आने से DRG का एक जवान शहीद हो गया है। जबकि 3 जवान घायल हैं। रविवार सुबह DRG की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर सर्चिंग पर निकली थी।

इसी दौरान पैर रखते ही ब्लास्ट में DRG का जवान दिनेश नाग (38) शहीद हो गया। घटना भोपालपट्नम थाना इलाके की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *