गीता राय जयंती पर चित्रकला, मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

विनोबा नगर। कस्तूरबा महिला कल्याण आश्रम समिति द्वारा संचालित कस्तूरबा कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में संस्थापिका सुश्री गीता राय जी की जयंती के अवसर पर चित्रकला, मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ गीता राय जी के चित्र पर पूजन-अर्चन से हुआ। इस अवसर पर जागृति महिला मंडल की पदाधिकारी श्रीमती सावित्री सोनी, श्रीमती शीला जायसवाल, श्रीमती ममता ठाकुर, श्रीमती शशि सोनी एवं श्रीमती मंजू सोलंकी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

अतिथि उद्बोधन में श्रीमती सावित्री सोनी ने विद्यालय की सराहना करते हुए बच्चों को प्रोत्साहित किया। वहीं, श्रीमती मंजू सोलंकी ने कहा कि कठिन परिश्रम ही सफलता की सीढ़ी है और विद्यार्थियों को समय के साथ चलकर निरंतर आगे बढ़ना चाहिए।

विद्यालय के प्राचार्य ब्रह्मदत्त त्रिपाठी ने सुश्री गीता राय जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के परिणाम

रंगोली प्रतियोगिता : प्रथम – कुमारी धनेश्वरी साहू, द्वितीय – कुमारी निवी देवांगन, तृतीय – कुमारी साक्षी घीन्डोरे।

मेहंदी प्रतियोगिता : प्रथम – कुमारी सरस्वती बारामती, द्वितीय – कुमारी नैना देवांगन, तृतीय – कुमारी यामिनी एवं शारदा (संयुक्त रूप से)।

साथ ही, कक्षा पहली की छात्राएँ ज्योति साहू और कु. रितिका ने भी मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लेकर विशेष उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *