मुंगेली। श्री रामदेव सेवा समिति, मुंगेली द्वारा भादो मेला 2025 के अवसर पर श्री रामदेव बाबा जन्मोत्सव महापर्व का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह 10 दिवसीय मेला 24 अगस्त से 2 सितंबर तक श्री रामदेव बाबा मंदिर एवं साईं मंदिर परिसर में हर्षोल्लास के साथ आयोजित होगा।

कार्यक्रम की रूपरेखा
24 अगस्त (एकम): चंद्र दर्शन के समय बाबा रामदेव जी का जन्मोत्सव, महाआरती एवं भजन संध्या।
25 अगस्त (दूज): सुबह बाबा का अभिषेक व आरती। रात्रि में भजन गायक अमन सोनी की प्रस्तुति।
26 अगस्त: बाबा महिला मंडल की भक्ति प्रस्तुतियां।
27 अगस्त: बच्चों का फैंसी ड्रेस, समूह नृत्य एवं भजन कार्यक्रम।
28 अगस्त: श्री बाबा रामदेव मंदिर की अखंड फेरी।
29 अगस्त: जैन मंडल मुंगेली द्वारा भजन संध्या।
30 अगस्त: संगीतमय सुंदरकांड पाठ।
31 अगस्त: रायपुर के प्रसिद्ध भजन गायक प्रसन्न चोपड़ा की प्रस्तुति।
1 सितंबर: सुबह प्रभात फेरी, शाम को 56 भोग प्रसाद अर्पण और रात्रि में आनंद मेला।
2 सितंबर (दशमी): सुबह ध्वजारोहण एवं आरती के बाद भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकाली जाएगी। इसके बाद प्रसादी व भंडारे का आयोजन। शाम को महाआरती एवं भजन संध्या में राजनांदगांव के प्रसिद्ध गायक राहुल शर्मा और अभिषेक तंवर की प्रस्तुति।

आयोजन की कमान समिति के पास
इस महापर्व को सफल बनाने के लिए वरिष्ठ भक्त दुर्गालाल गोयल, प्रेमचंद लूनिया, जगदीश पारख के मार्गदर्शन में समिति के सदस्य दिनेश गोयल, गिरीश सुथार, अमन सोनी, विनोद शर्मा, तुषार खत्री, सुनील जोशी, ललित शर्मा, जालम सिंह राजपुरोहित, यशपाल जोशी, देवेश शर्मा, हरीश सोनी, राकेश जोशी, लोकेश गोयल, अमित तिवर, धीरज सोलंकी, प्रदीप सोलंकी, संदीप लूनिया, श्रेणीक पारख, नंदकिशोर सोलंकी, सुमित तिवर, स्वरूप सोनी, मोहित सोलंकी, राजू सोनी, रमेश सोलंकी, श्रेयांश बेद एवं बाबा महिला मंडल तैयारियों में जुटे हुए हैं।
