बिलासपुर संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव 2025 का शुभारंभ हुआ

​आज बी.आर. यादव अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम, बहतराई में ‘सांसद खेल महोत्सव 2025’ के पंजीयन पोर्टल का शुभारंभ किया। इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य ‘फिट युवा, विकसित भारत’ के सपने को साकार करना है, जिसके लिए युवाओं को खेलों के माध्यम से सशक्त बनाया जाएगा।


​इस महत्वपूर्ण मौके पर, वरिष्ठ विधायक श्री धरमलाल कौशिक, विधायक श्री सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजेश सुर्यवंशी, महापौर श्रीमती, पुजा विधानी,पूर्व मंत्री श्री कृष्णमूर्ति बांधी, और जिला महामंत्री श्री एस. मनहर जैसे गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इनके साथ ही, जिला कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, एसपी श्री रजनेश सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री अमित कुमार, जिला पंचायत बिलासपुर के सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, और खेल विभाग व विभिन्न खेल संघों के अधिकारी भी उपस्थित थे।


​यह महोत्सव सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व के मूल्यों को बढ़ावा देने का एक मंच है।
​आइए, हम सब मिलकर इस मिशन का हिस्सा बनें और एक स्वस्थ और विकसित राष्ट्र के निर्माण में योगदान दें।
​पंजीयन की अंतिम तिथि 20 सितंबर 2025 है।
अधिक जानकारी और पंजीयन के लिए, इस लिंक पर जाएँ: sandadkhelmahtsao.in
​#SansadKhelMahotsav #FitIndia #ViksitBharat #Bilaspur #SportsFestival #YouthEmpowerment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *