श्री रामदेव सेवा समिति मुंगेली टीम का विशेष आयोजन
मुंगेली। श्री रामदेव सेवा समिति मुंगेली के द्वारा भादो मेला 2025 के अवसर पर रामदेव बाबा जन्मोत्सव महापर्व हर्षोल्लास के साथ 24 अगस्त से 2 सितंबर तक 10 दिवसीय भादो मेला का आयोजन श्री रामदेव बाबा मंदिर साईं मंदिर परिसर में आयोजित किए गया है इस भादो मेला में कल अंतिम दिन 2 सितंबर मंगलवार को सुबह 9:00 बजे बाबा के भजन कर आरती किया
जाएगा तत्पश्चात शोभायात्रा का शुभारंभ मंदिर परिषद पुराना बस स्टैंड से रवाना होकर परशुराम चौक मलाई घाट होते हुए परमेश्वरी चौक होते हुए भगवान महावीर स्वामी चौक से सदर बाजार होते हुए मंदिर परिषद पर आएगी उसकी पश्चात बाबा की प्रसादी का वितरण किया जाएगा शाम को भजन संध्या में राजनांदगांव के प्रसिद्ध भजन प्रवाहक राहुल शर्मा, अभिषेक तवर अपने मधुर आवाज में बाबा के भजन प्रस्तुत किया जाएगा समिति के अध्यक्ष गिरी सुधार ने बाबा के भक्तों से अपील की है कि अधिक से अधिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर भादो मेल को सफल बनाने में अपने सहयोग प्रदान करें।

पिछले दिन रविवार को चंद्र दर्शन के समय24 अगस्त रविवार एकम को चंद्र दर्शन के समय श्री बाबा रामदेव जी का जन्म उत्सव, महाआरती व भजन का रवि आयोजन किया गया। 25 अगस्त दूज को सुबह बाबा का अभिषेक एवं आरती तथा रात्रि में भव्य भक्ति भजन गायक अमन सोनी द्वारा प्रस्तुत किया गया, दिनांक 26 अगस्त को बाबा महिला मंडल द्वारा सुमधुर भक्ति गीतों से सभी का मन मोह लिए। 27 अगस्त को छोटे बच्चों द्वारा फैंसी ड्रेस एवं भक्ति गीतों में शानदार समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया है 28 अगस्त को श्री बाबा रामदेव मंदिर की अखंड फेरी मैं बच्चे महिलाएं एवं पुरुषों ने बाबा की परिक्रमा कर सुख संपत्ति की कामना की, 29 अगस्त को भव्य भक्ति भजन जैन मंडल मुंगेली की महिलाओं द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया , दिनांक 30 अगस्त शनिवार को श्री राम रसिया मानस मंडल द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया गया 31 अगस्त को रात्रि मै भक्ति भजन गायक प्रसन्न चोपड़ा रायपुर के द्वारा भक्ति गीतों का प्रस्तुत किया गया 1 सितंबर को सुबह प्रभात फेरी मुंगेली नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए मंदिर परिषद पर समाप्त हुई शाम को श्री रामदेव मंदिर में 56 भोग प्रसाद चढ़ाया गया एवं रात्रि मैं मैं बाबा महिला मंडल द्वारा आनंद मेला का आयोजन किया गया ।
उपरोक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बाबा के भक्त दुर्गालाल गोयल, प्रेमचंद लुनिया, जगदीश पारख की मार्गदर्शन में समिति के सदस्य दिनेश गोयल, गिरीश सुथार, अमन सोनी, विनोद शर्मा, तुषार खत्री, सुनील जोशी, ललित शर्मा, जालम सिंह राजपुरोहित, यशपाल जोशी, देवेश शर्मा,हरीश सोनी, राकेश जोशी, लोकेश गोयल, अमित तिवर, धीरज सोलंकी, प्रदीप सोलंकी,संदीप लूनिया, श्रेणीक पारख नंदकिशोर सोलंकी, सुमित तिवर, स्वरूप सोनी मोहित सोलंकी राजू सोनी रमेश सोलंकी श्रेयांश बेद एवं बाबा महिला मंडल की महिलाओं का विशेष सहयोग रहा।