अमरटापू धाम के अध्यक्ष दुर्गा बघेल ने की कलेक्टर से मुलाकात,मेला स्थल आने का दिया न्यौता

मुंगेली। गुरू अमरदास मेमोरियल ट्रस्ट अमरटापू धाम के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद बघेल आज कलेक्टर कुंदन कुमार, भोजराम पटेल पुलिस अधीक्षक एवं प्रभाकर पाण्डे CEO जिला पंचायत से सौजन्य मुलाकात कर अमरटापू धाम आने का आमंत्रण दिया।


कलेक्टर द्वारा आमंत्रण स्वीकार कर अमरटापू धाम के विकास में अपना पूर्ण सहयोग करने की बात कही। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी 18 दिसम्बर गुरुपर्व मेला का भव्य आयोजन में सहयोग करने का आश्वासन दिया गया।

1996 से लगातार गुरु घासीदास जयंती या खास आयोजन की तैयारी के लिए आयोजकों के साथ ही जिला प्रशासन भी सजग रहता है जिसका प्रमुख कारण हर वर्ष संभवतः अमर टापू धाम में मुख्यमंत्री सहित मंत्रीगण एवं अन्य राज्य अतिथियों की मौजूदगी रहती है जिसमें प्रशासन मुख्य रूप से सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल और स्वच्छता व्यवस्थाओं पर ध्यान देता है।

श्रद्धालु अपनी यात्रा के लिए व्यक्तिगत स्तर पर तैयारी करते हैं, जिसमें गुरु घासीदास के सतनाम संदेश, जैसे ‘मनखे-मनखे एक समान’ का स्मरण और उनके जीवन व शिक्षाओं के बारे में जानना शामिल है।

कलेक्टर कुंदन कुमार एवं जिला पंचायत CEO प्रभाकर पांडेय द्वारा अमरटापू धाम में जनसुविधा हेतु आवश्यक निर्माण कार्यो की स्वीकृति प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *