अमरटापू धाम पहुंचे वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज

मुंगेली। वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज तपोभूमि के रूप में विकसित अमर टापू धाम पहुंच पूजा अर्चना की। वहां गुरू अमरदास मेमोरियल ट्रस्ट अमरटापू धाम के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद बघेल और पदाधिकारियों ने पहुंचने पर स्वागत किया। आगर नदी के बीच टापू में विकसित हो रहे इस धाम के निरीक्षण और 1996 से लगातार 18 दिसम्बर गुरुपर्व मेला का भव्य आयोजन के बारे में विस्तार से जाना।

अल्प संख्यक बोर्ड अध्यक्ष डॉ सलीम राज ने अमर टापू धाम के पर्यटन के रूप में विकसित होने की अपार संभावना जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से व्यक्तिगत भेंट कर हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया गया।

वे अमर टापू धाम पहुंचने के पूर्व सोनपुरी में अपने सहयोगी संदीप पात्रे के निवास पहुंच परिवार जनों से भेंट किया।

अल्प संख्यक बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज ने आगामी गुरु घासीदास जी के 18 दिसम्बर जयंती कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति की सहमति दी।

इस अवसर पर जगन्नाथ पाटले ,छेदीलाल पात्रे, गोलू पात्रे, चन्द्रभान पात्रे उपस्थित रहे।

–जाने अमर टापू का इतिहास

अमर टापू, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में आगर नदी पर स्थित एक धार्मिक और पर्यटन स्थल है, इसका इतिहास ‘अमरदास’ नाम के गुरु से जुड़ा है, जिनके बारे में कहा जाता है कि वे यहां सत्संग करते थे और सतनाम का संदेश देते थे, जिसके कारण इस जगह का नाम अमर टापू पड़ा। यह टापू गुरु अमरदास की तपस्या और सतनाम के संदेश के कारण आस्था का केंद्र बन गया।

–इतिहास और महत्व
गुरु अमरदास से जुड़ाव

सतनामी समाज के अनुयायियों के लिए यह जगह बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह गुरु अमरदास से संबंधित है। माना जाता है कि गुरु अमरदास ने इस टापू पर रहकर लोगों को सतनाम का संदेश दिया था।

–धार्मिक केंद्र

यह टापू आस्था का केंद्र है और यहां गुरु घासीदास जयंती और माघ मेले के दौरान काफी भीड़ होती है।

–प्राकृतिक सुंदरता

आगर नदी के बीच में बना यह द्वीप अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण पर्यटकों को आकर्षित करता है। नदी के मध्य में स्थित यह स्थान एक द्वीप जैसा दिखता है और प्राकृतिक रूप से बहुत खूबसूरत है।

–पर्यटन स्थल

यह एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है, जहां हर समय लोगों का आना-जाना लगा रहता है।

–स्थान

अमर टापू, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में ग्राम मोतीमपुर के पास आगर नदी पर स्थित है।यह भुरकुंड पहाड़ से निकलकर शिवनाथ नदी में संगम करने वाली आगर नदी पर बना एक द्वीप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *