मुंगेली। आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा छत्तीसगढ़ इकाई (रजि) भारत के प्रदेशाध्यक्ष पं. राकेश तिवारी ने मुंगेली जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया। संगठन पिछले पाँच वर्षों से जिले में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों के माध्यम से विप्र समाज में सक्रिय और लोकप्रिय भूमिका निभा रहा है।
नवगठित जिला कार्यकारिणी में ब्रह्मदत्त त्रिपाठी को ज़िलाध्यक्ष, सविता पाठक को महिला प्रकोष्ठ ज़िलाध्यक्ष, मनीष कुमार उपाध्याय को जिला संयोजक, सौरभ तिवारी को सह संयोजक तथा अभिषेक तिवारी, मदनगोपाल तिवारी, श्रीकांत पाठक, योगेन्द्र शर्मा, दीपक तिवारी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह सोमेन्द्र पौराणिक, दुर्गेश तिवारी, भावेश शर्मा जिला सचिव, कुंजबिहारी तिवारी सह सचिव, प्रशांत शर्मा व मनीष शर्मा मीडिया प्रभारी, ओमप्रकाश दीक्षित कोषाध्यक्ष, जितेंद्र पाठक मीडिया संयोजक, सुलभ त्रिपाठी, नूतन दुबे, धनंजय दुबे संगठन सचिव, हरीश उपाध्याय सचिव, सुमित तिवारी व नीरज तिवारी सह सचिव तथा नरेश दुबे, निलेश दुबे, मोहन उपाध्याय प्रवक्ता बनाए गए हैं। इसके अलावा अन्य सदस्यों में अभिषेक पाठक, राजा पाठक (महासचिव), शैलेश पांडेय, सुनील शर्मा, मयाराम दीक्षित, देवेंद्र पांडेय, राकेश उपाध्याय, अमित शर्मा, आशुतोष मिश्रा, खुलेश्वर उपाध्याय, पंकज शर्मा शामिल हैं।

मुंगेली ब्लॉक संगठन में – उपेश कुमार दीक्षित (ब्लॉक अध्यक्ष), वासुदेव उपाध्याय व संजय तिवारी (उपाध्यक्ष), खोमेश उपाध्याय (कोषाध्यक्ष), नारायण प्रसाद उपाध्याय (महासचिव), मुकेश कुमार उपाध्याय (सचिव), चंद्रकांत शर्मा (सह सचिव), मनोज कुमार मिश्रा (मीडिया प्रभारी), दिनेश कुमार पाठक (प्रवक्ता), देवेंद्र उपाध्याय (सह कोषाध्यक्ष) सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।
लोरमी ब्लॉक संगठन में – अखिलेश मुकुल तिवारी (ब्लॉक अध्यक्ष), कौशल दुबे, उपेश तिवारी, राजा त्रिपाठी (उपाध्यक्ष), मुरारी पाठक व मयंक द्विवेदी (महासचिव), अभिषेक तिवारी (सचिव), आशीष शुक्ला व प्रबल शुक्ला (संगठन सचिव), गौरव पांडेय (कोषाध्यक्ष), जय पाठक (प्रवक्ता) सहित कई कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं।
लोरमी युवा संगठन में – पार्थ शुक्ला (अध्यक्ष), आदित्यवर्धन तिवारी व अभिषेक उपाध्याय (उपाध्यक्ष), नागेंद्र द्विवेदी (सचिव), अज्जू पाठक (सह सचिव), विकास तिवारी (संगठन सचिव), आकाश तिवारी (महासचिव), आराध्यवर्धन तिवारी (कोषाध्यक्ष) तथा अन्य युवाओं को जिम्मेदारी दी गई है।
कार्यकारिणी गठन के पश्चात जिला मुख्यालय स्थित विप्र भवन में प्रथम सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम की पूजन-आरती से हुआ। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष पं. राकेश तिवारी ने कहा –
“आज के युग में संगठन का प्रथम कर्तव्य ब्राह्मण समाज, गौ माता, सनातन धर्म और संस्कृति की रक्षा करना है, इसके बाद ही अन्य कार्य।”
सम्मेलन में नवीन जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी की घोषणा कर पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। साथ ही आगामी कार्य योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष तिवारी का जन्मदिन होने से कार्यकर्ताओं ने आतिशबाज़ी और फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।
सभा को प्रदेशाध्यक्ष पं. राकेश तिवारी, युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष आचार्य नितेश कृष्ण द्विवेदी, जिला संयोजक मनीष उपाध्याय, ज़िलाध्यक्ष ब्रह्मदत्त त्रिपाठी, प्रवक्ता मोहन उपाध्याय, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश दीक्षित एवं शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री अभिजीत तिवारी ने संबोधित किया।
अंत में सभी शिक्षक गणों का सम्मान कर सम्मेलन का समापन किया गया। ज़िलाध्यक्ष के प्रस्ताव पर शीघ्र ही जिला स्तर पर बड़े अधिवेशन के आयोजन का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।