मैनपुर के जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में 8 से 10 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।
मुठभेड़ मैनपुर के मटाल इलाके में हो रही है, जहाँ सीआरपीएफ की E-30 बटालियन, STF, COBRA और जिला पुलिस संयुक्त रूप से अभियान चला रही है। बताया जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों में बड़े कैडर भी शामिल हो सकते हैं।
इलाके में फिलहाल कंपिंग और सर्च ऑपरेशन जारी है। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।