रोट्रैक्ट गरबा महोत्सव : 22 वर्षों की परंपरा जारी

मुंगेली।
नवरात्रि पर्व के अवसर पर रोट्रैक्ट क्लब ऑफ मुंगेली द्वारा लगातार 22 वर्षों से आयोजित किए जा रहे रोट्रैक्ट गरबा महोत्सव का आयोजन इस वर्ष 25 से 30 सितंबर तक होगा।

महोत्सव से पूर्व गरबा ट्रेनिंग कैंप का आयोजन 14 से 21 सितंबर तक प्रतिदिन दोपहर 2 से 5 बजे तक कंवरलाल बैद नया ओसवाल भवन, मुंगेली में किया जा रहा है। इसमें बिलासपुर के नायडू डांस अकादमी के संचालक हरि नायडू द्वारा 13 वर्ष से अधिक आयु की बालिकाओं एवं महिलाओं को गरबा के नए स्टेप्स सिखाए जाएंगे।

कार्यक्रम प्रभारी रविंद्र छाबड़ा ने बताया कि कैंप में सीमित स्थान होने के कारण इच्छुक प्रतिभागी पूर्व में पंजीयन कराकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने मुंगेली क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर प्रशिक्षण का लाभ लेने की अपील की है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब अध्यक्ष विकास जैन, सचिव निलेश केसरवानी, प्रभारी रविंद्र छाबड़ा, एवं सदस्यगण—दिनेश गोयल, रामशरण यादव, कमल कोठारी, संदीप चोपड़ा, रितेश अग्रवाल, राजू श्रीवास्तव, गिरीश सुथार, श्रेणिक पारख, धीरज जैन, नितेश ठाकुर, दीपक कोटडिया, विनय लूनिया, संजीव जैन, मनीष वाधवा, अनीस सोनी, कैलाश देवांगन, राहुल वधवा, अनीश जैन और अतुल रोहरा—सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *