‘मानव सेवा’ में जैन परिवार के साथ विधायक धर्मजीत ने मनाया जन्मदिन…

बिलासपुर। मंगला चौंक बायपास रोड में गरीब, असहाय, भूखों के लिए वर्षों से संचालित हो रहे मानव सेवा पहुंच सुबह 10 बजे जन्मदिन के केक काट जैन परिवार के साथ पूरी मानव सेवा टीम की उपस्थिति में एक सादे समारोह में जन्मदिन मनाया।

इस खास मौके पर मौके पर मानव सेवा की वरिष्ठ सदस्य सुनीला जैन ने कहा कि विधायक धर्मजीत सिंह को वर्षों से संचालित हो रहे मानव सेवा से बहुत लगाव है। यही वजह है कि वो अपने जन्मदिन का केक काटने हम सबके बीच विशेष समय दिया । यही वजह है कि उन्होंने मानव सेवा की पूरी टीम के साथ अपने निर्वाचन क्षेत्र जाने से पूर्व जन्मदिन मनाने का निर्णय लिया। मानव सेवा के सभी सदस्यों ने भी विधायक को जन्मदिन की बधाई देते हुए लंबी आयु की कामना की।

इस अवसर पर विधायक धर्मजीत सिंह के साथ दिनेश राजपूत, युवा नेता राजेंद सिंह राजपूत, उपस्थित थे। मानव सेवा टीम से सुधीर जैन, आनंद अग्रवाल, सुनीला जैन,स्वप्निल सोनिका नाहर,पारस जैन,सुरेन्द्र जैन,गौरव रानी जैन,स्वर नाहर, ध्वनि नाहर सहित मानव सेवा टीम के सभी सहयोगी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *