प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस (17 सितम्बर) पर आयोजित होने वाले सेवा कार्य, सेवा पखवाड़ा, सांसद खेल महोत्सव और स्वदेशी अपनाओ अभियान की तैयारियों को लेकर सोमवार को सांसद एवं आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने बिलासपुर में विस्तृत बैठक ली।
बैठक में संसदीय क्षेत्र बिलासपुर, मुंगेली एवं जीपीएम जिलों के जिला अध्यक्ष, महामंत्री, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, खेल संघों के पदाधिकारी, माई भारत के प्रतिनिधि, इन्फ्लुएंसर और खेल विभाग के अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

17 सितम्बर को सेवा और समाजोपयोगी कार्यक्रम श्री साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिवस पर जिलेभर में जनभागीदारी से विभिन्न कार्यक्रम होंगे, जिनमें प्रमुख हैं:
स्वच्छता अभियान
75 लखपति दीदियों का सम्मान (स्वदेशी उत्पाद से आत्मनिर्भर बनीं महिलाएँ)
रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर
प्रतिभाशाली दिव्यांग विद्यार्थियों का सम्मान
दिव्यांगो को सहायक उपकरण वितरण
वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान समारोह
चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता (थीम – विकसित भारत एवं विकसित छत्तीसगढ़)
सिम्स अस्पताल में 25 लाख की लागत से कैंटीन भवन निर्माण का भूमिपूजन
प्रसूति माताओं को बेबी किट वितरण
“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान
75 श्रमिकों का सम्मान
मोदी जी के स्वस्थ जीवन और दीर्घायु हेतु सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं प्रसाद वितरण
सांसद खेल महोत्सव को लेकर उत्साह चरम पर-श्री साहू
बैठक में सांसद खेल महोत्सव 2025 पर भी चर्चा हुई।
पंजीकरण अवधि: 29 अगस्त से 20 सितम्बर 2025
प्रतियोगिताएँ: 21 सितम्बर से 25 दिसम्बर 2025 (ग्राम, ब्लॉक और संसदीय क्षेत्र स्तर पर)
खेल: वॉलीबॉल, फुटबॉल, एथलेटिक्स, तीरंदाजी, कबड्डी, रस्साकस्सी, बोरी दौड़, 400 मीटर दौड़, रिले रेस, नींबू-चम्मच दौड़, लगोरी और वॉकाथन
महिलाओं एवं दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रतियोगिताएँ
विजेताओं को नकद पुरस्कार, टी-शर्ट, खेल सामग्री, कोचिंग सुविधा एवं “नमो फिट इंडिया लीडर” का सम्मान
श्री साहू ने जानकारी दी कि अब तक 12 हजार खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है और 20 सितम्बर तक अधिक से अधिक युवाओं को महोत्सव की वेबसाइट से पंजीकरण करने का आग्रह किया।
स्वदेशी को अपनाना ही आत्मनिर्भरता का मार्ग
श्री साहू ने कहा कि “आत्मनिर्भर भारत का वास्तविक मार्ग स्वदेशी उत्पादों से होकर गुजरता है।”
उन्होंने कार्यकर्ताओं और नागरिकों से आह्वान किया कि वे दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं का अधिक से अधिक प्रयोग करें और 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा एवं स्वच्छता अभियान को उत्साहपूर्वक मनाएँ।
बैठक में भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष श्री मोहित जायसवाल, शहर अध्यक्ष श्री दीपक सिंह, मुंगेली जिला अध्यक्ष श्री दीनानाथ केसरवानी तथा खेल संघ की ओर से प्रो. मनीष श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया और इन आयोजनों को सफल बनाने की अपील की।