बिलासपुर। दसवीं स्टेट लेवल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 का आयोजन 13.9.2025 एवं 14.9.2025 को अभिलाषा परिसर सामुदायिक भवन तिफरा में संपन्न हुआ।
इस प्रतियोगिता में भाग लेते हुए जूनियर बालक वर्ग से राजवीर शर्मा ( शुभ ) ने गोल्ड मेडल जीत कर अपना सलेक्शन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
उनके इस उपलब्धि पर उनके पिता यत्नदीप शर्मा, माता श्रीमती भानुप्रिया शर्मा, श्रीमती निर्मला शर्मा, अरविंद शर्मा, श्रीमती आरती शर्मा, रोमहर्ष शर्मा, श्रीमती कोमल शर्मा एवं उनके कोच रिमझिम गुप्ता ने उनके इस उपलब्धि पर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।