मुंगेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर जनहित में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिला भाजपा कार्यालय अटल परिसर एवं सरदार वल्लभभाई पटेल सभा भवन में हुए इस शिविर में कुल 80 लोगों ने रक्तदान किया।
भाजपा युवा मोर्चा की अगुवाई में आयोजित इस रक्तदान शिविर का शुभारंभ भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन व पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने स्वयं रक्तदान कर युवाओं को प्रेरित किया। विधायक पुन्नूलाल मोहले, गिरीश शुक्ला, सुनील पाठक, संजय वर्मा व मिट्ठूलाल यादव की उपस्थिति में महिला नेत्री श्वेता सोनी सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भी रक्तदान किया।
इसके अलावा लोरमी विधायक अरुण साव के प्रतिनिधि विक्रम सिंह, रामशरण यादव, करण सिंह, आसिफ खोखर, मण्डल अध्यक्ष पथरिया सोमेश राजपूत, पवन मिश्रा, उमाशंकर बघेल समेत 80 लोगों ने रक्तदान किया।
जनहित में हुए इस आयोजन की सराहना करते हुए कलेक्टर कुंदन कुमार, एसपी भोजराम पटेल और सीईओ जिला पंचायत प्रभाकर पाण्डेय ने भी अपनी उपस्थिति से रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
रक्तदान शिविर को सफल बनाने में भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री अमितेश आर्य और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर विधायक पुन्नूलाल मोहले, जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, उपाध्यक्ष शांति देवचरण भास्कर, द्वारिका जायसवाल, लोकनाथ सिंह, विनय साहू, कोटूमल दादवानी, डॉ. आशुतोष पाण्डेय, दिनेश साहू, भागीरथी मिट्ठूलाल यादव, अनिता साहू, रिंकू सिंह, हरिशंकर राजपूत, जितेंद्र दावड़ा, सौरभ बाजपेयी, मन्नूलाल श्रीवास्तव, महावीर सिंह, रवि साहू सहित सभी 11 मंडलों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।