गुरूभक्त परिवार एवं नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में 165 ने किया रक्तदान



मुंगेली – गुरूभक्त परिवार एवं नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन द्धारा सामुदायिक भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे विधायक पुन्नूलाल मोहले,नपाध्यक्ष रोहित शुक्ला, उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा सहित , भाजपा जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी , नगर अध्यक्ष सौरभ बाजपेयी सहित ं कलेक्टर कुंदन कुमार ,एसपी भोजराम पटेल ,जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय ,एडीएम निष्ठा पाण्डेय सहित नगर के बडी संख्या में गणमान्य नागरिको की उपस्थिति में 165 नागरिको ने रक्तदान किया रक्तदान शिविर को लेकर नागरिको में खासा उत्साह देखा गया।

संस्था द्धारा कई दिनो से रक्तदान शिविर की तैयारी एवं प्रचार प्रसार किया जा रहा था नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप चोपडा, महिला अध्यक्ष कामिनी श्रीवास्तव एवं गुरूभक्त परिवार के अध्यक्ष प्रवीण लोढा ने बताया कि संस्था द्धारा रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए विभिन्न समाज ,सामाजिक संस्थाओ का विशेष सहयोग मिला जिसमें रोटेे्रक्ट क्लब आफ मुंगेली, स्टार आफ टूमारो, पूज्य सिंधी पंचायत , स्माल स्टेप संस्था ,जैन समाज ,जिला प्रशासन , स्वास्थ्य विभाग का विशेष सहयोग रहा संस्था द्धारा वेलफेयर के कार्य लगातार आयोजित किये जाते है जिनमें कुछ दिन पूर्व पौधारोपण किया गया।

अभी रक्त्दान शिविर आयोजित किया गया है जरूरत मंदो को कपडे एवं सामग्री वितरण किया जायेगा आगामी दिनो में रामगढ के आनंदाश्रम एवं बाल आश्रम , गौशाला में कार्यक्र्रमों के माध्यम ये साम्रग्री वितरण भी किया जायेगा। इस आयोजन के लिए नगरवासी एवं संस्था के प्रदेश ईकाई द्धारा बधाई दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *