मुंगेली। विधायक पुन्नूलाल मोहले, प्रदेश मंत्री सुश्री ऋतु चौरसिया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने शहर के व्यापारियों से मुलाकात कर दुकानों पर पहुँचकर जीएसटी के नए स्लैब और छूट को लेकर चर्चा की।
व्यापारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जीएसटी में किए गए ऐतिहासिक सुधार से बाजार में उत्साह का माहौल है। त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है और खरीदारी में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है। इलेक्ट्रॉनिक विक्रेता जेठमल कोटड़िया ने बताया कि टीवी, फ्रीज सहित अन्य सामानों की बिक्री में भारी उछाल आया है और कई उत्पादों की वेटिंग लिस्ट बन गई है।
स्टेशनरी व्यवसायी उमेश गुप्ता व आलोक गुप्ता ने कहा कि कॉपी–पुस्तकों पर जीएसटी घटने से विद्यार्थियों व पालकों को सीधा लाभ हुआ है। चेम्बर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष नरेंद्र कोटड़िया ने बताया कि इस फैसले से सभी वर्गों को फायदा पहुँचा है।

विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीएसटी रिफॉर्म आज़ाद भारत का सबसे बड़ा टैक्स सुधार है, जिसका लाभ 140 करोड़ देशवासियों को मिल रहा है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे जीएसटी बचत उत्सव की छूट का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुँचाएं।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं व्यापारी उपस्थित रहे।