मुंगेली/
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगभग 300 से अधिक वस्तुओं पर जीएसटी में कमी किए जाने से निम्न और मध्यमवर्गीय परिवारों को बड़ी राहत मिली है। यह बात विधायक पुन्नूलाल मोहले ने सेतगंगा में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह निर्णय आमजन के जीवन को सरल बनाने वाला है। इस अवसर पर विधायक मोहले ने स्थानीय दुकानों का भ्रमण कर दुकानदारों और ग्राहकों से बातचीत की तथा जीएसटी में कमी से हुए लाभ की जानकारी ली।

कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक और प्रदेश अजा मोर्चा उपाध्यक्ष मानिकलाल सोनवानी ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर विधायक पुन्नूलाल मोहले, जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, पूर्व अध्यक्ष शैलेश पाठक, प्रदेश अजा मोर्चा उपाध्यक्ष मानिकलाल सोनवानी, श्रीमती रजनी सोनवानी, जनपद अध्यक्ष रामकमल सिंह, डॉ. सुरेश केशरवानी, द्वारिका जायसवाल, जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुनील पाठक, जिला कोषाध्यक्ष सोम वैष्णव, भागीरथी यादव, मंडल अध्यक्ष सुखचंद साहू, रामकृष्ण देवागन, नंदकुमार सिंह, शिवकुमार बंजारा, राकेश साहू, माधो सिंह, लाला राम साहू, शिवकुमार उपाध्याय, दाताराम गबेल, रामशरण यादव, नरेन्द्र सिंह, जगमोहन मिरी, लवलेश सिंह, त्रिवेन्द्र जोगवंशी, हरिभजन सिंह, सरपंच रमेश सोनवानी, सरपंच जय देवांगन, हीरा सिंह, लाला सरपंच, ईश्वरी कश्यप, मनोहर मोहले, सत्यम साहू, रज्जू श्रीवास, कैलाश साहू, मनोहर गबेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।