राजनांदगांव। संस्कार धानी गरबा उत्सव समिति द्वारा आयोजित शिवनाथ वाटिका राजनांदगांव में आयोजित ‘शाइनिंग फेस ऑफ द इवनिंग’ अवॉर्ड में राजनांदगांव के युवा,प्रतिभावान शाश्वत (राहुल) शर्मा को अवार्ड से सम्मानित किया गया।
मालूम हो बहुत कम उम्र में ही अपने आवाज की जादूगरी से भजन गायन में सबका मन मोह लेने वाले राहुल शर्मा बाबा रामदेव भजन,खाटू श्याम भजन सहित धार्मिक कार्यक्रमों में कई राज्य कार्यक्रम दे चुके है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से भी मुलाकात कर आशीर्वाद ले चुके है।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह भी शाश्वत (राहुल) के गायन की तारीफ करते रहे हैं।अपनी दैनिक दिनचर्या में घर से दूर पढ़ाई के लिए समय देने के अलावा धार्मिक आयोजनों में हिस्सा लेना ये राहुल की एक अपनी अलग रुचि है जिसके कारण विभिन्न अवसरों पर उनके प्रतिभा का सम्मान किया जाता है जिसमें उत्सव वाटिका में हुए कार्यक्रम में भी शाश्वत(राहुल) शर्मा को सम्मानित किया गया।