कस्तूरबा कन्या विद्यालय, मुंगेली में एक दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन

मुंगेली स्थानीय कस्तूरबा कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, विनोबा नगर, मुंगेली में बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए एक दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया।

इस अवसर पर होम्योपैथिक विभाग से डॉ. गुंजन तिवारी, होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी, एवं डॉ. प्रगति कौशिक, आयुष विभाग की विशेषज्ञ चिकित्सक, ने जिला आयुर्वेद अधिकारी के मार्गदर्शन में विद्यालय की छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत “मोटापा और उसकी रोकथाम” विषय पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया गया। बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक होम्योपैथिक औषधियों का वितरण भी किया गया।

इस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

विद्यालय के आग्रह पर चिकित्सक दल ने अगले माह पुनः एक दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित करने की सहमति प्रदान की है।

इस संबंध में जानकारी विद्यालय के प्राचार्य श्री ब्रह्मदत्त त्रिपाठी द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *