मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में संचालित “ऑपरेशन बाज” अभियान के तहत अवैध शराब तस्करी और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थाना सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत पुलिस ने मनीष शर्मा पिता भरतलाल शर्मा (उम्र 41 वर्ष), निवासी कनौजिया कापा, मुंगेली को अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 92 पाव देशी प्लेन शराब (16.560 बल्क लीटर) कीमत ₹7,360 एवं एक स्कूटी (क्रमांक CG-28-S-5478) कीमत ₹1,00,000 सहित कुल ₹1,07,360 का माल जप्त किया गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 444/2025, धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
जांच के दौरान यह भी पाया गया कि आरोपी मनीष शर्मा के विरुद्ध पूर्व में भी आबकारी एवं जुआ से संबंधित प्रकरण दर्ज हैं। जप्तशुदा स्कूटी को राजसात कार्रवाई हेतु पृथक प्रतिवेदन भेजा गया है।
इस कार्रवाई को अति. पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया।
कार्रवाई में सहयोगी अधिकारी-कर्मचारी:
निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े (प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली),
उपनिरीक्षक सुशील बंछोर (प्रभारी सायबर सेल),
प्रधान आरक्षक नोखे कुर्रे, आरक्षक यशवंत डाहिरे, तारे कश्यप, रवि मिंज, गिरीराज सिंह, राहुल यादव एवं दुर्गेश यादव का सराहनीय योगदान रहा।
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि “ऑपरेशन बाज” के तहत जिले में असामाजिक तत्वों, मादक पदार्थों की बिक्री और अवैध तस्करी में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।