शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी एल.पी. डाहिरे की उपस्थिति में एक दीपक मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम कार्यक्रम का आयोजन आज गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर कस्तूरबा कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, विनोबा नगर, मुंगेली में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और मां भारती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना, राज्य गीत एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया।

विद्यालय के कंप्यूटर शिक्षक श्री रुपेश पाल ने अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया। इसके उपरांत विद्यालय की छात्राओं ने पारंपरिक सुआ नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी।
अपने संबोधन में जिला शिक्षा अधिकारी श्री डाहिरे ने कहा कि “अल्प समय में विद्यालय परिवार ने अत्यंत सुंदर और अनुशासित रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन किया है। दीपावली का यह पर्व अंधकार पर प्रकाश की, अर्थात अज्ञान पर ज्ञान की विजय का प्रतीक है।

विद्यालय के कोषाध्यक्ष श्री धनेश सोलंकी ने अपने वक्तव्य में बताया कि “यह विद्यालय स्वर्गीय सुश्री गीता राय मैडम की निजी संपत्ति से निर्मित है, जहाँ अभावग्रस्त बच्चियाँ अध्ययनरत हैं। शासन से इस विद्यालय को और अधिक सहयोग की अपेक्षा है।”
कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन विद्यालय के प्राचार्य श्री ब्रह्म दत्त त्रिपाठी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर श्री रामनाथ गुप्ता, श्री कश्यप, श्री शर्मा, श्री साहू, श्री उपाध्याय, विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री पद्मराज सिंह एवं विभाग सह मंत्री यशवंत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में सभी विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।