IPS डांगी पर लगा यौन-उत्पीड़न का आरोप,मुख्यमंत्री साय ने कहा चाहे आईजी हो या आईपीएस, बच नहीं पाएगा दोषी

छत्तीसगढ़ पुलिस के सीनियर IPS अधिकारी रतनलाल डांगी पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। यह आरोप पुलिस विभाग में पदस्थ SI की पत्नी ने लगाया है। मिली जानकरी के मुताबिक महिला का कहना है कि पिछले 7 सालों से आईपीएस डांगी उसका शारीरिक और मानसिक शोषण कर रहे हैं।

वहीं आईपीएस डांगी ने भी डीजीपी को लिखित शिकायत में बताया है कि महिला उन्हें बदनाम करने और ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रही है, साथ ही जहर लेकर धमकी देने और वीडियो कॉल पर लगातार निगरानी रखने जैसी शर्तें भी रखी हैं। इस केस में एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है। ऑडियो में युवक और महिला के बीच डिनाय करने से लेकर सीनियर अफसर को बयान देने की बातें हो रही है।

वहीं इस मामले पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि ‘चाहे IPS हो या IAS, अगर किसी पर आरोप लगता है तो उसकी जांच होगी। और अगर जांच में दोष सिद्ध हुआ तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।’

पीड़िता ने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर 15 अक्टूबर को औपचारिक रूप से शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि साल 2017 में रतनलाल डांगी से उसकी मुलाकात कोरबा में हुई थी, जब IPS डांगी वहां एसपी पद पर तैनात थे।

शुरूआती बातचीत सोशल मीडिया पर हुई, जो आगे बढ़ती गई। दंतेवाड़ा में पदस्थापना के दौरान वह वीडियो कॉल के माध्यम से उन्हें योग सिखाती थी। बाद में राजनांदगांव और सरगुजा में आईजी बनने के बाद डांगी ने कथित रूप से उसे परेशान करना शुरू किया। बिलासपुर आईजी रहते हुए उत्पीड़न का सिलसिला और बढ़ गया।

शिकायत में महिला ने बताया है कि IPS डांगी उसे अपनी पत्नी की गैरमौजूदगी में बंगले पर बुलाते थे और न आने पर तबादले की धमकी देते थे। चंद्रखुरी पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में तबादले के बाद भी वह वीडियो कॉल के जरिए सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक संपर्क करने का दबाव बनाते थे। महिला ने यह भी दावा किया है कि उसके पास कई आपत्तिजनक डिजिटल साक्ष्य मौजूद हैं।

आईपीएस डांगी बोले- मुझे बदनाम करने की साजिश

महिला के आरोपों पर ने आईपीएस रतनलाल डांगी से बात की। भास्कर से चर्चा के दौरान रतनलाल डांगी ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला उन्हें ब्लैकमेल कर रही है। इस मामले की शिकायत उन्होंने पूर्व में ही सीनियर अफसरों से की है।

महिला को इस बात की जानकारी मिली तो उसने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर शिकायत की है। महिला मुझे बदनाम करने और ब्लैकमेल करने के लिए ये सब कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *