मुंगेली। गुरु अमरदास मेमोरियल ट्रस्ट के कार्यकारिणी सदस्य, मुढ़िया पूर्व सरपंच रेखचंद कोशले का निधन हो गया है। दो बार सरपंच रहे रेखचंद कोशले 20 वर्षों से अमर टापू धाम में निरंतर सक्रिय रहकर अमर टापू धाम को विकसित बनाने योगदान दिया।
गुरु अमरदास मेमोरियल ट्रस्ट के प्रमुख दुर्गा बघेल ने गहरा दुख जताया। श्री बघेल ने बताया रेखचंद कोशले का अंत्येष्टि कार्यक्रम कल 2 नवंबर उनके गृह ग्राम मुढ़िया में होगा। सभी परिचितों, मित्रों, शुभचिंतकों, और सामाजिक बंधुओं से इस दुख की घड़ी में मृतात्मा की शांति के लिए उपस्थित रहने की अपील की है।