जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के अनर्गल हस्तक्षेप से कांग्रेस भवन में भयंकर विवाद….नेताओं के बीच धक्का-मुक्की के साथ मचा बवाल

मुंगेली। कांग्रेस भवन में आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के अनर्गल रोक टोक, हस्तक्षेप के बाद माहौल अचानक गर्म होने का मामला सामने आया है । SIR (Special Intensive Revision) विशेष गहन पुनरीक्षण एवं धान खरीदी निगरानी समिति गठन को लेकर बुलाई गई इस बैठक में नेताओं के बीच तीखा विवाद देखने को मिला।

बताया जा रहा है आज की इस बैठक में वरिष्ठ महिला पदाधिकारी,कार्यकर्ता भी मौजूद रही बावजूद कांग्रेस भवन में अनुशासनहीनता बड़े नेताओं के द्वारा ही किया जाता रहा है।

इस घटना के बाद एक बार फिर सत्तापक्ष के जुड़े लोग किरकिरी करने ने कसर नहीं छोड़ रहे हैं। माना जा रहा है एक छत के नीचे हुई इस घटनाक्रम की पूरी जानकारी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जिम्मेदार पदाधिकारियों तक पहुंच चुकी है।

सूत्रों के अनुसार बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा द्वारा किसी की बात को काटते हुए बीच में रोकने और अन्य नेताओं को बोलने का मौका न दिए जाने पर नाराज़गी बढ़ी।

इसी दौरान बहस तेज हुई और लोरमी के बहुचर्चित नरेश पाटले ने कथित रूप से एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता को धक्का दे दिया। चर्चा यह भी हो रही है कि घटना में झूमाझटकी,गाली गलौच के साथ बैठक का माहौल तनावपूर्ण हो गया और कुछ देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।

मालूम हो लोरमी ब्लॉक अध्यक्ष की इस तरह की अनुशासनहीनता का प्रदर्शन कोई पहली बार नहीं, बैठक और पार्टी कार्यक्रमों में इस तरह की कथित गुंडागर्दी की शिकायत पहले भी सामने आ चुकी है।

आज की घटना ने एक बार फिर संगठनात्मक अनुशासन और आंतरिक एकजुटता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। भयंकर बवाल और तनावपूर्ण बैठक के बाद कई नेताओं ने स्थिति को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन अंदरूनी मतभेद अब खुले मंच तक पहुंचते दिखाई दे रहे हैं।

अब देखना होगा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी इस मामले पर क्या कार्रवाई करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *