कौन है तिवारी बंधु….? गरियाबंद कलेक्टर के नाम विभागों के कामों में कर रहे हस्तक्षेप

रायपुर। अपने गुर्गों के साथ लंबे समय से गरियाबंद जिले के अधिकांश शासकीय दफ्तरों में अपने वर्चस्व का धौंस बताते हुए कलेक्टर के सारे कामों का कथित रूप से ठेकदार बन घूम रहे अंबिकापुर के तिवारी बंधु का गरियाबंद में आखिर है क्या काम?

मालूम हो जबसे कलेक्टर भगवान सिंह उइके गरियाबंद जिले में पदस्थ हुए है उनकी आड़ में कथित रूप से सभी विभागों के कामों का ठेका लेकर अलग माहौल कथित ठेकेदार के रूप में सक्रिय इन तिवारी बंधुओ द्वारा गरियाबंद जिला प्रशासन की ताशीर बिगाड़ने की नाकाम कोशिश की जा रही है।

मालूम हो यही तिवारी बंधुओ का समूह कुछ विभागों में कलेक्टर के हवाले से डंडा कर बिना निविदा बोर खनन और अन्य काम कराए गए है ये बार खनन का काम अभी उन विभागों से विधिवत प्रक्रिया में हुआ भी नहीं और ये बोर खनन के काम को कंप्लीट कर इतिश्री कर लिए है। चर्चा यह भी है कुछ राशि कलेक्टर अनुमोदन के बाद कोटेशन के आधार पर कार्य होना बताकर अग्रिम राशि भी आहरण कर ली गई।

शीघ्र ही तिवारी बंधुओ के करमकांड और विभिन्न विभागों में जिला प्रशासन अथवा कलेक्टर के भय से विभागीय माहौल बिगाड़ने की साजिश का पर्दाफाश ग्राउंड लेवल रिपोर्ट के बाद पढ़े अगले अंक में…..!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *