रंगेहाथों ACB ने पकड़ा घूसखोर अफसर: रिपोर्ट देने के बदले मांग रहा था 30 हजार रुपये

सुकमा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) जगदलपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (R.E.S.) के उप अभियंता प्रदीप कुमार बघेल को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 17 नवंबर 2025 को छिंदगढ़ क्षेत्र में की गई।

शिकायत के आधार पर कार्रवाई

ग्राम पंचायत चिरउवाडा के सचिव मनीराम कश्यप ने ACB में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2023–24 में जनपद पंचायत छिंदगढ़ क्षेत्र के लिए 6 लाख रुपये की लागत से पुलिया निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया था। निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद उप अभियंता प्रदीप बघेल मूल्यांकन रिपोर्ट जारी करने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था।

शिकायत सत्यापित होने पर ACB ने जाल बिछाया और आरोपी अधिकारी को रिश्वत की राशि लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *