छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश की सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई है। आंध्र प्रदेश के अल्लुरी सीताराम राजू जिले के जंगलों में चल रही इस मुठभेड़ में अब तक 6 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।
बताया जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों में बड़े कैडर के सदस्य भी शामिल हैं। इनमें SZCM (सब जोनल कमेटी मेंबर) टेक शंकर के मारे जाने की भी सूचना है