बस्ती बीच व्यापार मेले की वजह से मुंगेली में लगा लंबा जाम, गलियों एवं सड़कों पर वाहनों की लगीं कतारें

मुंगेली। सात दिवसीय व्यापार मेले में अभूतपूर्व उत्साह एवं मेले स्थल के आवश्यकता से कम क्षेत्रफल की जगह होने के कारण इस बार व्यापार मेले के चौथे दिन ही शहर की यातायात व्यस्था चरमरा गई।

जिसके चलते बिलासपुर –जबलपुर राज्य मार्ग में आवागमन बाधित सा हो गया। मेडिकल एवं अन्य इमरजेंसी वाहनों का निकलना भी संभव नहीं रहा।

बीआर साव ग्राउंड में आयोजित व्यापार मेले में भारी भीड़ के कारण शनिवार रात भीषण जाम लग गया। मेले की भारी भीड़ के कारण जाने वाले रास्तों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया।

पड़ाव चौंक,पंडरिया रोड, बायपास रोड,सिंधी कालोनी,रायपुर मार्ग,नया बस स्टैंड रोड में भी जाम की स्थिति रही।

जाम खुलवाने में ट्रैफिक पुलिस एवं मेला समिति से जुड़े लोगों के भी पसीने छूट गए। इससे लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। आज शनिवार रात बड़ी संख्या में लोग मेला घूमने और कार्यक्रम देखने परिवार समेत निकले थे।

इससे पड़ाव चौंक व्यापार मेला स्थल की ओर जाने वाले मार्गों पर वाहनों का बोझ बढ़ने से जाम की स्थिति पैदा हो गई।

कहां बनी जाम की स्थिति

पंडरिया रोड,पड़ाव चौंक पर चाैतरफा फंसने से बायपास मार्ग, शिक्षक नगर,नया बस स्टैंड रोड पर भी जाम की स्थिति बन गई।

वाहनों के फंसने से रोड पर वाहन रेंगते नजर आए। इसी तरह पड़ाव चौंक,व्यापार मेला स्थल और उसके आसपास के इलाके में भी पैदल तक निकलना मुश्किल हो गया। घंटों जद्दोजहद करने के बाद लोग अपने गंतव्य को जा पाना संभव हो रहा है।

भविष्य के लिए प्रशासन को लेना होगा कड़ा फैसला

नवरात्रि में गरबा उत्सव या कोई भी अप्रत्याशित भीड़ होने वाले कार्यक्रमों के अलावा व्यापार मेले के लिए शहर की घनी बसाहट से बाहर इस आयोजन के लिए जिला प्रशासन को सख्त कदम उठाने होंगे ताकि भीड़,अव्यवस्था,मार्ग अवरोध,ट्रैफिक जाम या कोई अप्रिय स्थिति निर्मित ना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *