मुंगेली व्यापार मेला – छठवें दिन का हुए यह आकर्षक आयोजन

मुंगेली व्यापार मेला के छठवें दिन लोगों की भारी भीड़ रही। खरीददारी और झूले इस दिन के मुख्य आकर्षण रहे। दोपहर से ही ग्रामीण क्षेत्रों से परिवारों का आना शुरू हो गया था, जो देर रात तक जारी रहा।

रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में पूनम विराट तिवारी और उनकी टीम ने अपने लोकप्रिय गीतों तथा भावनात्मक नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। मुंगेली क्षेत्र में पूनम विराट तिवारी और उनकी टीम का यह पहला आगमन था, जिसे लोगों ने उत्साहपूर्वक सराहा।

स्वरचित काव्यपाठ व भाषण प्रतियोगिता

दोपहर में स्वरचित काव्यपाठ प्रतियोगिता संपन्न हुई, जिसमें 25 प्रतिभागियों ने अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कीं।
विजेता इस प्रकार रहे —

प्रथम स्थान : खिलेंद्र मिरे

द्वितीय स्थान : अभिलाषा पांडे

तृतीय स्थान : पूर्णिमा जायसवाल

इसके बाद भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसका विषय था — ‘छत्तीसगढ़ महतारी’। प्रतियोगिता में 18 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।
विजेताओं के परिणाम —

प्रथम स्थान : कुमारी नूपुर सिंह सोलंकी

द्वितीय स्थान : माल्या साहू

तृतीय स्थान : राशि जैन

दोनों प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में वरिष्ठ साहित्यकार नंदराम यादव, कवि देवेंद्र परिहार, एवं राज्यपाल सम्मान प्राप्त शिक्षिका सुधार रानी शर्मा सम्मिलित रहीं। विजेताओं को मंच पर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

संध्याकालीन मंचीय कार्यक्रम के अंतर्गत बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें 32 प्रतिभागियों ने भाग लिया। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर प्रतियोगिता को सफल बनाया।
विजेता —

प्रथम : भूपेश पात्रे

द्वितीय : राजेश पटेल

तृतीय : कमल साहू

निर्णायक मंडल में रायपुर के तेज सिंह साहू, तथा बिलासपुर से प्रफुल्ल साहू, आकाश डहरिया, और मनीष यादव उपस्थित रहे। विजेताओं को स्मृति चिन्ह एवं सम्मान राशि प्रदान की गई।

रात्रिकालीन कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भगवान गणेश, मां सरस्वती और भारत माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

‘स्टार्स ऑफ टुमारो’ के अध्यक्ष महावीर सिंह ने स्वागत भाषण देते हुए सभी अतिथियों, संरक्षकों, जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन, नगर पालिका तथा नगरवासियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के संयोजक रामपाल सिंह ने मुंगेली व्यापार मेला के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि एवं बी.आर. साव धर्मदा ट्रस्ट मुंगेली के अध्यक्ष डॉ. विनय गुप्ता ने कहा—
“इस विशाल जनसमूह को देखकर मन प्रसन्न होता है। ‘स्टार्स ऑफ टुमारो’ केवल मेला आयोजन की संस्था नहीं, बल्कि सांस्कृतिक, धार्मिक और पर्यावरणीय क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली टीम है। भविष्य में भी मैं सहयोग देने के लिए सदैव तत्पर रहूँगा।”

नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष हेमेन्द्र गोस्वामी ने कहा—
“किसी आयोजन का लगातार 10 वर्षों तक सफलतापूर्वक चलना बहुत गर्व की बात है। यह मेला 40 स्टॉल से शुरू हुआ था, और अब मैदान छोटा पड़ने लगा है। पूरी टीम को हार्दिक बधाई।”

कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन सचिव विनोद यादव ने किया तथा संचालन रामशरण यादव ने संभाला।

मेले को सफल बनाने में सक्रिय सदस्य

मेला आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों में —
संयोजक : रामपाल सिंह
सहसंयोजक : रामशरण यादव
अध्यक्ष : महावीर सिंह
सचिव : विनोद यादव
कोषाध्यक्ष : धनराज परिहार

इसके अतिरिक्त दिनेश गोयल, सतपाल मक्कड़, गोखलेश सिंह, विकास जैन, देवेंद्र परिहार, दीपक जैन, रणवीर सिंह, श्रेणिक पारेख, नीलेश केशरवानी, आशीष सोनी, अनुराग सिंह, सूरज मंगलानी, गिरीश सुथार, सुनील वाधवानी, अनीश जैन, देवशंकर श्रीवास्तव, गौरव जैन, कोमल चौबे, नागेश साहू, राहुल मल्लाह, पवन यादव, आर्या सिंह, मुकेश पांडेय, वासु पांडेय, रवि साहू, धीरज जैन, आशीष सिंह, पप्पू शर्मा, राहुल साहू, श्रेयांश बैद, वैभव ताम्रकार, रॉकी सलूजा, देवेंद्र सिंह, अजय चंद्राकर, चित्रकांत सिंह, संतोष जांगड़े, श्रीओम सिंह, दिलबाग सिंह, रघुराज सिंह, सुरेश यादव, अमित साहू, परमेश्वर देवांगन तथा संस्था के अन्य सभी सदस्य पूरे समर्पण के साथ सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *