अमित बघेल ने किया थाने में सरेंडर

अग्रवाल समाज और सिंधी समाज के ईष्ट देव के खिलाफ भड़काऊ बयान देने पर दर्ज मामले में भगोड़ा घोषित जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल ने देवेन्द्र नगर थाने में सरेंडर किया.

इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना से समर्थक मौजूद थे

अग्रवाल और सिंधी समाज के ईष्ट देव के खिलाफ भड़काऊ बयान देने पर अमित बघेल के खिलाफ न केवल देवेंद्र नगर, बल्कि कोतवाली थाने में दर्ज हुआ था. मामले में अमित बघेल के नहीं मिलने पर रायपुर पुलिस ने उसे भगोड़ा घोषित करते हुए 5 हजार का इनाम घोषित किया है. सरेंडर करने के दौरान अमित बघेल के साथ उनके वकील भी मौजूद हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *