स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान : मुंगेली में हुआ भव्य आयोजन

भारत को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमे स्वदेशी अपनाना होगा जिसके लिए हम प्रदेशवासी संकल्पित है- पुन्नूलाल मोहले
संकल्प यात्रा में एन.सी.सी. कैडेस के छात्र व न.पा.स्कूल के छात्र स्वदेशी का जाप करेंगे अपनी रक्षा आप करेंगे के नारे लगाये।


मुंगेली- स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान के तहत का कान्फेडरेशन आॅफ इंडिया ट्रेडर्स (कैट) एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वाधान में नगर में स्वदेशी संकल्प यात्रा रेस्ट हाउस मैदान दाउपारा से प्रारंभ होकर दाउपारा, पुलपारा, पुराना बस स्टैंड भ. परशुराम चैक, सदर बाजार भ. महावीर स्वामी चैक, गोल बाजार, बालानी चैक परमेश्वरी चैक, पड़ाव चैक महाराणा प्रताप चैक होते हुए नेहरु चैक नया बस स्टैंड पहुंची। महिमा काम्पलेक्स के पास सराफा व्यापारी संगठन द्वारा भव्य स्वागत करते हुए स्वलपाहार की व्यवस्था की थी।

संकल्प यात्रा में एन.सी.सी. कैडेस के छात्र व न.पा.स्कूल के छात्र स्वदेशी का जाप करेंगे अपनी रक्षा आप करेंगे के नारे लगाये। यात्रा के संबंध में जानकारी देते हुए जिला संयोजक आकाश सोनी ने बताया कि पूरे देश में स्वदेशी आत्मनिर्भरता का अलख जगाने के लिए स्वदेशी संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में मुंगेली में यह यात्रा निकाली गई। जो रेस्ट हाउस से आरंभ हो कर बस स्टैण्ड के नेहरू चैक में जाकर सभा के रूप ले लिया।


सभा के मुख्यअतिथि पुन्नूलाल मोहले विधायक मुंगेली के साथ मंच पर प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल सोनी, न.पा. अध्यक्ष रोहित शुक्ला, पूर्व न.पा. अध्यक्ष शैलेष पाठक, न.पा.उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, जेठमल कोटड़िया, दिनेश सोनी, श्रीकांत गोवर्धन, दुष्यंत दुबे, प्रवीण वैष्णव, मोहन भोजवानी, आर.एस.एस. के जिला कार्यवाह हजारी साहू, रायपुर कैट के पदाधिकारी शंकर बजाज अतिथि के रूप में मौजूद थे।


सभा को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि पुन्नूलाल मोहले ने अपने तुकबंदी अंदाज में भारत को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए हम प्रदेशवासी संकल्पित है। यह हमारा दायित्व नहीं है वरन कर्तव्य है। उन्होंने स्वदेशी अपनाकर देश को मजबूत बनाने का आव्हान करते हुए कहा कि हम सब संकल्प ले और स्वदेशी वस्तुओं को अपनाएं।
सभा को संबोधित करते हुए न.पा.अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने स्वदेशी, स्थायी व्यापार और वोकल फाॅर लोकल के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हुए। लोगो से अपील की वे स्वदेशी अपनाएं।
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेष पाठक ने स्वदेशी का वकालत करते हुए कहा कि स्वदेशी अपनाने से क्षेत्र व देश की तरक्की होती है। उन्होंने लोगो से स्वदेशी को शतप्रतिशत अपनाने की अपील करते हुए कहा कि हमें विदेशी का सामग्री का त्याग करना चाहिए उसके खरीदी से राशि विदेशों में चली जाती है। अतः देश को समृद्ध बनाने के लिए उसे अपनाना ही होगा।

इस अवसर पर सामूहिक संकल्प लिया गया-
भारत को आर्थिक रूप से सुरक्षित, समृद्ध और स्वावलंबी बनाने के लिए हम संकल्प लेते है कि अपने घर परिवार, व्यापार में स्थानीय और स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देगें।
चाइनीज, तुर्की, अमेरीकी और अन्य विदेशी कंपनियों के उत्पादों के प्रयोग से बचेंगे। स्वदेशी क्रय-विक्रय, स्वदेशी भाषा, वेशभूषा, उत्सव पद्धति आदि पर आग्रह रखेगें
गुणवत्ता पूर्ण रोजगार उद्यमिता से आता है इसका सब प्रकार से प्रचार-प्रसार करेगें। ‘‘हर घर स्वदेशी हर युवा उद्यमी’’ के विचार को जन-जन तक पहुँचाने के लिये अथक प्रयास करेगें।
विश्व पटल पर भारत की जय जयकार कराने हेतु सब प्रकार के प्रयत्न करेगें।
इस अवसर पर संदीप ताम्रकार, रवि पौराणिक, चम्पा सुथार, शरद ताम्रकार, विवेक केशरवानी, राणा प्रताप सिंह, सौरभ बाजपेयी, राहुल पाठक, राकेश साहू, विनय चोपड़ा, सूरज यादव, निमेष देवांगन, प्रवीण सोनी, वशिष्ट प्रताप सिंह, जितेन्द्र दावड़ा, अनूप जैन, अरविंद केशरवानी, सुदीप ताम्रकार, मन्नू श्रीवास्तव, अमन शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में जिला संयोजक आकाश सोनी ने आभार व्यक्त किया। तत्पश्चात रथ यात्रा रायपुर के लिए प्रस्थान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *