बालानी चौंक में बाहरी लोगों द्वारा मूर्ति स्थापना की जगह अपने स्वार्थों में बदलने किया जा रहा प्रयास, शांतिपूर्ण माहौल बिगाड़ने की हो रही कोशिश

  • बालानी चौंक में सड़क ऊपर बनाया जाए भव्य माता परमेश्वरी चौंक
  • आसपास रहवासियों, व्यवसायियों को ना हो असुविधा
  • दुर्गा पंडाल वाले सार्वजनिक खाली चौंक की जगह में बनाया जाए भव्य माता परमेश्वरी चौंक

मुंगेली। नगर पालिका क्षेत्र में हाल में सभी धर्म के नामकरण के साथ चौंक को सुसज्जित करने का काम मुंगेली नगर पालिका के माध्यम से हो रहा है इस सौंदर्यीकरण अथवा चौंक स्थापना के लिए मां परमेश्वरी चौंक की मूर्ति के साथ चौंक को सुसज्जित करने का काम होना है मगर बालानी चौंक में बाहरी लोगों द्वारा अनर्गल हस्तक्षेप कर इस माता परमेश्वरी चौंक चौंक के काम में खलल उत्पन्न किया जा रहा है। जबकि आसपास की अधिकांश आबादी देवांगन समाज से ही संबंधित निवासरत है। बावजूद कुछ लोगों के वजह से अस्थाई दुर्गा पंडाल की जगह को खाली रखने दबाव बनाया जा रहा है लेकिन चौंक के लिए दुर्गा पंडाल वाली जगह ही सबसे उचित है। इसके अलावा नवरात्रि पर्व में इस माता परमेश्वरी चौंक के 100 मीटर के दायरे में दस स्थानों में दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से नवरात्रि पर्व मनाया जाता रहा है। बावजूद इस दुर्गा पंडाल वाले जगह में नगर पालिका से प्रस्ताव,शासन से स्वीकृति के बावजूद अब माता परमेश्वरी चौंक स्थापना के लिए कुछ बाहरी असामाजिक लोगों द्वारा अनर्गल हस्तक्षेप किया जा रहा है। जिला प्रशासन को आसपास लोगों की भावनाओं और देवांगन समाज के माता परमेश्वरी चौंक के भव्य चौंक बनने के लिए तत्काल समन्वयपूर्ण बातचीत कर हल निकाला जाना चाहिए लेकिन कुछ बाहरी लोगों द्वारा अपने निजी स्वार्थों और सार्वजनिक जगह को खाली रखने के उद्देश्य से बालानी चौंक के आसपास का सौहाद्र पूर्ण माहौल आज सुबह से खराब होता दिख रहा है वहीं जिम्मेदार नगर पालिका प्रबंधन या जिला प्रशासन के लोग अभी तक बिगड़ रहे माहौल से बेखबर है। समय रहते माता परमेश्वरी चौंक के लिए जिला प्रशासन को किसी के घर,दुकान को बिना प्रभावित किए निर्माण करा लिए जाने के लिए तत्काल जिला प्रशासन,नगर पालिका परिषद एवं पुलिस की टीम को सजग होना चाहिए ताकि कोई अप्रिय स्थिति ना बन पाए। बहरहाल अभी मोहल्ले वालों के विरोध के बाद काम रोक दिया गया है मगर सामाजिक अनैतिक दबाव के चलते शांतप्रिय सौहाद्र के माहौल बिगड़ने की संभावना दिख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *