तखतपुर–कुकुसदा मार्ग के मजबूतीकरण व चौड़ीकरण को मिली 25.56 करोड़ की मंजूरी..

मुंगेली। विधायक एवं पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले के प्रयास से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार ने मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत तखतपुर–कुकुसदा मार्ग के मजबूतीकरण एवं चौड़ीकरण के लिए बड़ी सौगात दी है। 16.50 किमी लंबी इस सड़क के लिए 25 करोड़ 56 लाख 44 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस महत्वपूर्ण स्वीकृति पर विधायक पुन्नूलाल मोहले ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं लोक निर्माण मंत्री तथा उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया है। वहीं क्षेत्र की जनता ने भी इस विकास कार्य के लिए विधायक मोहले को धन्यवाद ज्ञापित किया है। सड़क निर्माण की स्वीकृति से क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *