भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
इस नियुक्ति के साथ नितिन नबीन को संगठन की एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से भाजपा को मजबूती मिलेगी।