रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस प्रशासन में एक अहम फेरबदल करते हुए राज्य सरकार ने महासमुंद जिले के पुलिस नेतृत्व में बदलाव किया है। शासन के आदेश के अनुसार 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रभात कुमार को महासमुंद का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वे अब तक राज्य पुलिस के विशेष आसूचना शाखा , पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में पदस्थ थे।

यह बदलाव ऐसे समय में किया गया है, जब जिले में कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक सख्ती को लेकर सरकार की विशेष नजर बनी हुई है। युवा और तेज-तर्रार अधिकारी माने जाने वाले प्रभात कुमार से महासमुंद में प्रभावी पुलिसिंग की उम्मीद जताई जा रही है।
इधर, अब तक महासमुंद के पुलिस अधीक्षक रहे आईपीएस आशुतोष सिंह (2012 बैच) को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। राज्य शासन ने उनकी सेवाएं केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए भारत सरकार को सौंपते हुए उन्हें केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो , नई दिल्ली में पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ किया है। आशुतोष सिंह को यह जिम्मेदारी पांच वर्षों के लिए दी गई है।