रायपुर। राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल आज राजधानी कृषि मंत्री रामविचार नेताम से सौजन्य भेंट किया। राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के पदाधिकारियों द्वारा अपने संघ की गतिविधियों को बताते हुए संघ के लिए भावी योजनाओं और मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा की।
चर्चा उपरांत मंत्री श्री नेताम ने अधिकारियों से अपील की कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा से करें, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ सही अर्थों में अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सके।
सौजन्य भेंट में प्रमुख रूप से अजय त्रिपाठी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सेवा संघ, महासचिव उमाशंकर बंदे, कोषाध्यक्ष नवीन भगत, सहसचिव डॉ धनंजय नेताम दुर्गेश वर्मा, उमेश पटेल उपस्थित रहे।